WTO मुद्दे पर सदन में हंगामा, राज्यसभा की कार्रवाई स्थगित

- कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार पर आरोप लगाया कि उसने डब्ल्यूटीओ में खाद्य सुरक्षा के मुद्दे पर समझौता किया है। कांग्रेस ने सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर भी जमकर नाराजगी जाहिर की।
- पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री का यह बयान सरासर निंदनीय है। मुद्दे पर हुए शोर-शराबे के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस मसले पर पीएम के दिए गए बयान का बचाव करते हुए कहा कि उनके बयान में कुछ भी दोगलापन नहीं है। वहीं इसी बयान को सरकार के अन्य मंत्रियों ने भी सिलसिलेवार दोहराया।
- आनंद शर्मा ने इस मुद्दे पर प्रश्नकाल को स्थगित करने की मांग की व कांग्रेस के सांसद लगातार इस मसले पर शोर शराबा करते रहे। बाद में सदन की कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया।
क्या है मुद्दा-
डब्ल्यूटीओ में खाद्य सुरक्षा के मुद्दे पर संप्रग सरकार द्वारा समझौता करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आरोप कांग्रेस को रास नहीं आया है। पार्टी ने इसे पूर्व सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाने वाला करार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications