ट्रेन के नीचे जाती जिंदगी को RPF के जवान ने बड़ी मुस्तैदी से बचाया, रेलवे ने ट्वीट किया वीडियो
नई दिल्ली, दिसंबर 03। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया रेलवे स्टेशन पर तैनात एक रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान ने बड़ी ही मुस्तैदी से भागते हुए एक महिला की जिंदगी को बचाया। वो महिला ट्रेन के नीचे आने ही वाली थी कि तभी रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों ने और RPF जवान ने भागकर उस महिला को ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया। इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो रेलवे ने ही जारी किया है।
Recommended Video

ट्रेन से उतरते वक्त गिर जाती हैं दोनों महिलाएं
वीडियो में देखा जा सकता है कि पुरुलिया रेलवे स्टेशन पर दो महिलाएं चलती हुई ट्रेन से उतरने की कोशिश करती हैं। ये संत्रगाची-आनंद विहार एक्सप्रेस थी। दोनों महिलाएं गलत तरीके से उतरती हैं और मुंह के बल प्लेटफॉर्म पर गिर जाती हैं। इनमें से एक महिला तो ट्रैक और ट्रेन के बीच की दूरी के एकदम पास में गिरती है।

RPF जवान और स्टेशन पर मौजूद लोगों ने बचाई जान
वो महिला ट्रेन के नीचे आने से बाल-बाल बच जाती है। इस घटना को स्टेशन पर मौजूद लोग और RPF का जवान जैसे ही देखता है तो वो तुरंत महिला को बचाने के लिए भागते हैं। आरपीएफ जवान महिला को ट्रेन के पास से खींचकर अलग कर देता है।

रेलवे की वॉर्निंग के बाद भी हो रही हैं घटनाएं
रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, ये घटना 29 नवंबर की है और महिला की जान बचाने वाले जवान की पहचान RPF सब इंस्पेक्टर बबलू कुमार के रूप में हुई है। आपको बता दें कि चलती ट्रेन से उतरना और उसमें चढ़ना बहुत ही खतरनाक होता है। रेलवे लगातार ऐसी घटनाओं के सामने आने को लेकर चेतावनी जारी कर चुका है, लेकिन यात्री लगातार अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं।
ये भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ दर्दनाक हादसा, एमपी के तीन पुलिसकर्मियों समेत चार की मौत












Click it and Unblock the Notifications