यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ दर्दनाक हादसा, एमपी के तीन पुलिसकर्मियों समेत चार की मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे: एमपी के तीन पुलिसकर्मियों समेत चार की मौत

मथुरा, 03 दिसंबर: यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 80 पर शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में मध्य प्रदेश के तीन पुलिसकर्मियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन से चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बोलेरो गाड़ी में सवार सभी लोग आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे थे।

Yamuna Expressway: Four people, including three MP policemen, no more in a road accident

यह दर्दनाक हादसा यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 80 पर हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह आगरा की तरफ से नोएडा जा रही बोलेरो गाड़ी यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन-80 पर अचानक से बेकाबू हो गई। अचानक से अनियंत्रित हुई बोलेरो एक पुलिया से टकरा गई। पुलिया से टकराने पर बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और दो हिस्सों में बट गई। गाड़ी में मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बुड़ेरा थाने की पुलिस टीम सवार थी।

हादसे में मुख्य आरक्षी भवानी प्रसाद, महिला आरक्षी हीरा देवी, चालक जगदीश, पुलिस मित्र रवि कुमार की मौत हो गई। जबकि आरक्षी कमलेंद्र यादव, मुख्य आरक्षी रतिराम, धर्मेंद्र कुमार और प्रीति घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और सभी शव कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम, अगवा युवती को बरामद करने हरियाणा के बहादुरगढ़ जा रही थी।

हादसे के बाद लग गई वाहनों की कतार
शुक्रवार सुबह हुए हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे की एक लाइन वाहनों की कतार से जाम हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बोलेरो को हटाया और रास्ते को सुचारू कराया। यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा देखकर सभी लोग सन्न रह गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+