'बच्चों को अब तुम्हें ही पालना है...', ट्रेन में गोली चलाने के बाद RPF कॉन्स्टेबल ने किया था पत्नी को फोन
RPF constable Chetan Singh News: जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस में चार लोगों की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार आरपीएफ कॉन्स्टेबल चेतन सिंह ने अपराध के बाद अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी।
गोली मारने के बाद आरोपी कॉन्स्टेबल चेतन सिंह ने अपनी पत्नी रेनू से कहा था कि अब उसे अपने बच्चों का पालन-पोषण खुद करना होगा। पुलिस जांच में ये बात सामने आई है।

शनिवार (05 अगस्त) को चेतन सिंह की पत्नी रेनू और मां मथुरा से मुंबई आई थीं और बोरीवली जीआरपी के सामने जांच के लिए पेश हुई थी। रेनू ने जांच के दौरान अपने पति के पिछले इलाज से जुड़े संबंधित दस्तावेज पेश किए थे। इन दस्तावेज में मथुरा के एक न्यूरोलॉजिकल अस्पताल की रिपोर्ट भी शामिल थी।
इस रिपोर्ट को पुलिस दस्तावेजों की प्रामाणिकता की जांच करेगी और रिपोर्ट के बिंदुओं पर सरकारी डॉक्टरों से चेतन सिंह की जांच भी करा सकती है।
31 जुलाई को RPF कॉन्स्टेबल की तबीयत नहीं थी ठीक
जांच में ये बात सामने आई है कि 31 जुलाई की शुरुआत में चेतन सिंह ने अपने वरिष्ठ एएसआई टीकाराम मीणा (जिनकी हत्या हुई) को बताया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं और वह अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं, इसलिए वलसाड में ट्रेन से उतरकर आराम करना चाहते थे। लेकिन टीकाराम मीणा ने सुझाव दिया था कि वह इसके बजाय ट्रेन में आराम करें।
चेतन सिंह ने पत्नी रेनू को फोन करके बताया था कि अस्वस्थ महसूस करने के बावजूद उन्हें ट्रेन से उतरने नहीं दिया जा रहा है। फोन पर उनकी अगली बातचीत के दौरान उन्होंने बेहतर महसूस ना करने की बात कही थी।
मीरा रोड पर ट्रेन से उतरने के बाद चेतन ने पत्नी को आखिरी बार कॉल किया था। इस बार, उन्होंने रेनू से कहा कि, अब वह अकेले बच्चों की परवरिश करें। ये अब तुम जिम्मेदारी है।
घंटों तक चली पूछताछ
चेतन सिंह से शुक्रवार को सात घंटे तक पूछताछ की गई। वहीं रेनू से भी काफी देर तक पूछताछ की गई। उसने पुलिस को बताया कि चेतन सिंह कुछ साल पहले एक सीढ़ी से गिर गया था, जिसके बाद उन्हें समस्याएं हो गईं और इलाज के लिए उसे मथुरा में अलग-अलग डॉक्टरों के पास ले जाया गया है।
पुलिस ने गोलीबारी के प्रमुख गवाहों सहित 100 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए हैं। कुछ गवाह दूसरे राज्यों में रहते हैं और उन्होंने ईमेल पर बयान दर्ज किए हैं।
क्या बोले RPF कॉन्स्टेबल के वकील?
RPF कॉन्स्टेबल चेतन सिंह के वकील अमित मिश्रा ने कहा, ''मेरे क्लाइंट चेतन सिंह ने मुझे बताया कि वह चिंतित महसूस करता है और उसकी भूख कम हो गई है। उन्होंने अपनी पत्नी और मां से मिलने की इजाजत देने का अनुरोध किया है। उन्होंने चिकित्सा उपचार तक पहुंच का भी अनुरोध किया है।''
चेतन सिंह को सोमवार को बोरीवली में एक मजिस्ट्रेट अदालत के सामने पेश किया जाएगा। जीआरपी पुलिस हिरासत की अवधि बढ़ाने की मांग करेगी।












Click it and Unblock the Notifications