पीएम मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपा जॉब लेटर, क्यों दोहराया ‘बिना पर्ची, बिना खर्ची' वाल नारा?
51000 appointment letters distributed: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशभर के विभिन्न सरकारी विभागों और संस्थानों में नियुक्त किए गए युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह कार्यक्रम 'रोज़गार मेला' के तहत आयोजित किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रोज़गार मेला के ज़रिए लाखों युवाओं को नौकरियां मिली हैं और वे राष्ट्र के विकास में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, 'हमारा मूल मंत्र है 'बिना पर्ची, बिना खर्ची'। रोज़गार मेला के माध्यम से लाखों युवाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से रोजगार मिला है। कोई राष्ट्र की रक्षा करेगा, कोई 'सबकी मदद' का सिपाही बनेगा, कोई वित्तीय समावेशन मिशन को मजबूत करेगा, तो कोई औद्योगिक विकास को गति देगा।'

'हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है'
उन्होंने आगे कहा, आपके विभाग अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन आप सबका उद्देश्य एक ही है - राष्ट्र सेवा। हमारा देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। बीते 11 वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
रोज़गार मेला केंद्र सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को सार्थक रोजगार के अवसर प्रदान करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाना है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक देशभर में आयोजित रोज़गार मेलों के ज़रिए 10 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं।
पहली प्राइवेट जॉब? सरकार देगी सीधा ₹15,000 का बोनस!
पीएम मोदी ने कहा कि,भारत सरकार निजी क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर पैदा करने पर विशेष ध्यान दे रही है। हाल ही में सरकार ने एक नई योजना एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (Employment Linked Incentive Scheme) को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत, पहली बार निजी क्षेत्र में नौकरी पाने वाले युवाओं को सरकार की ओर से ₹15,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जो उनकी पहली सैलरी में योगदान के रूप में काम करेगी। इस उद्देश्य के लिए सरकार ने लगभग ₹1 लाख करोड़ का बजट निर्धारित किया है। यह योजना अनुमानतः करीब 3.5 करोड़ रोजगार के अवसर उत्पन्न करने में मदद करेगी। इस पहल का उद्देश्य देश के युवाओं को निजी क्षेत्र में प्रोत्साहित करना, उनके पहले जॉब अनुभव को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और रोजगार दर को बढ़ाना है।
ये भी पढ़ें Job In UP: उत्तर प्रदेश में जल्द होगी लैब टेक्नीशियन और असिटेंट पदों पर भर्ती, सामने आई यह बड़ी वजह
इन विभागों में हुई नियुक्ति
इस बार यह आयोजन देशभर के 47 स्थानों पर एक साथ किया गया, जिसे रोज़गार मेला के 16वें संस्करण के रूप में मनाया गया। नव नियुक्त युवाओं की नियुक्ति जिन मंत्रालयों और विभागों में की गई उनमें शामिल हैं
- रेल मंत्रालय
- गृह मंत्रालय
- डाक विभाग
- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
- वित्तीय सेवा विभाग
- श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
- सहित कई अन्य केंद्र सरकार के संस्थान।
ये भी पढ़ें Job In UP: DDU University के छात्रों ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस कंपनी में हुआ चयन, ऐसे मिली कामयाबी












Click it and Unblock the Notifications