Video: 120 KM तैरकर पहुंचने वाले रॉयल बंगाल टाइगर को जंगल में छोड़ा गया

असम में 120 किलोमीटर तैरकर पहुंचने वाले बंगाल के रॉयल टाइगर को रिजर्व में छोड़ दिया गया। फिलहाल टाइगर पूरी तरह से स्वस्थ्य है।

wild

एक रॉयल बंगाल टाइगर जो 120 किलोमीटर ब्रम्हपुत्र नदी में तैरकर असम के उमानंद द्वीप तक पहुंचा था, उसे सोमवार को स्वास्थ्य जांच के बाद नामेरी टाइगर रिसर्व में वापस छोड़ दिया गया। नामेरी टाइगर रिसर्व छोड़ने का वीडियो फारेस्ट ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किया है। जिसमें टाइगर पिंजरे से बाहर कूदता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, जैसे ही उसे छोड़ा गया, वह पास स्थित झाड़ियों में जाकर छिप गया।

ये भी पढ़ें- Panna Tiger Reserve: घास से निकलकर गुर्राते हुए पर्यटकों की गाड़ी के सामने आ गया 'टाइगर'

वन विभाग ने किया था रेस्क्यू

वन विभाग ने किया था रेस्क्यू

दरअसल, बीते मंगलवार को एक टाइगर रास्ता भटक गया था। जब उसे कुछ नहीं समझ आया तो वह ब्रह्मपुत्र नदी में कूद गया और 120 किलोमीटर तैरकर गुवाहाटी स्थित उमानंद द्वीप पर पहुंच गया। हालांकि, इस दौरान वह एक चट्टान में फंस गया था। आसपास के लोगों की जब उस पर नजर पड़ी तो उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने रेस्क्यू करके उसे कब्जे में ले लिया।

अधिकारियों ने किया ओरंगा राष्ट्रीय उद्यान से भटकने का दावा

अधिकारियों ने किया ओरंगा राष्ट्रीय उद्यान से भटकने का दावा

टाइगर आखिर कहां से भटकर असम के द्वीप पहुंचा था। इसको लेकर अभी तक पुष्टी नहीं हुई है। लेकिन वन विभाग के अधिकारियों को संदेह है कि बाघ द्वीप से लगभग 120 किमी दूर स्थित ओरंगा राष्ट्रीय उद्यान का है और नदी में पानी पीते समय नदी के तेज बहाव में बह गया और जान बचाने के लिए तैरकर यहां पहुंच गया।

Recommended Video

    Why Tigers Have Stripes Around Their Body: जानें क्या कहता है वैज्ञानिक रहस्य | वनइंडिया हिंदी *News
    टाइगर को देखकर डर गए थे स्थानीय लोग

    टाइगर को देखकर डर गए थे स्थानीय लोग

    टाइगर को देखकर स्थानीय लोग डर गए थे। जिसके बाद उन्होंने वन विभाग की टीम को सूचित किया। जिसके बाद एनडीआर की टीम के साथ पुलिस और वन विभाग की टीम वोट से पहुंची। हालांकि, इस दौरान आसपास के लोगों को भी सतर्क कर दिया गया था। वहीं, चट्टान में फंसे होने के दौरान बाघ को बेहोश कर दिया गया था। फिर उसका रेस्क्यू करके हेल्थ चेकअप किया गया और सोमवार को नामेरी रिजर्व में छोड़ दिया गया।

    सोशल मीडिया पर टाइगर के तैरने का वीडियो हो गया था वायरल

    सोशल मीडिया पर टाइगर के तैरने का वीडियो हो गया था वायरल

    सोशल मीडिया पर टाइगर के तैरने का वीडियो भी वायरल हो गया था। पानी में जान बचाने के लिए तैरने के लिए टाइगर के संघर्ष की लोग जमकर तारीफ भी कर रहे थे। कई यूजर्स ने टाइगर के जज्बे को जमकर सराहा था। वहीं, कुछ यूजर्स ने इसकी तुलना फिल्म लाइफ ऑफ पाई से कर दी थी। क्योंकि लाइफ ऑफ पाई फिल्म में भी टाइगर्स सहित अन्य जानवरों ने तैरकर अपनी जान बचाई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+