Panna Tiger Reserve: घास से निकलकर गुर्राते हुए पर्यटकों की गाड़ी के सामने आ गया 'टाइगर'

टाइगर को नजदीक से निहारने पन्ना टाइगर रिजर्व में इन दिनों सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। बीते दिनों मड़ला में घास के मैदान से गुजर रहे सैलानियों की गाड़ियों के बीच घास से निकल एक टाइगर पहुंच गया।

घास से निकलकर गुर्राते हुए पर्यटकों के सामने आ गया टाइगर

जरा सोचिये...आप जंगल में घास के मैदानों में खुली जीप में घूम रहे हैं और पास की ऊंची घास के बीच से निकलकर एक भारी-भरकम ढीलढौल वाला बाघ गुर्राते हुए गाड़ी के सामने आ जाए तो आपकी हालत क्या होगी? दरअसल पन्ना टाइगर रिजर्व में इन दिनों टाइगर सैलानियों को ऐसे ही दीदार करा रहे हैं। ठंड बढ़ने के कारण टाइगर खुले इलाकों मे धूप सेंकते नजर आ जाते हैं। कभी पहाड़ी पर तो कभी घास के मैदान में तो कभी वाहनों के आने-जाने वाले रास्ते के बीच में टाइगर आ जाते हैं।

टाइगर को अचानक गाड़ियों के बीच देख सहम गए पर्यटक

टाइगर को अचानक गाड़ियों के बीच देख सहम गए पर्यटक

पन्ना टाइगर रिजर्व में मड़ला रेंज में बीते दिनों पर्यटकों के वाहन घास के मैदान से गुजर रहे थे, इसी दौरान गाड़ियों में मौजूद गार्ड को टाइगर की आहट मिली तो उन्होंने सभी सैलानियों को गाड़ी में चुपचाप बैठने को कहा। इसी दौरान टाइगर पी-213(31) गुर्राहट की आवाज निकालते हुए मदमस्त चाल से चलते हुए घास से निकलकर बाहर आ गया। वह सैलानियों की गाड़ियों के बीच से होते हुए रास्ते के दूसरी तरफ बड़ी घास में समा गया। भारी-भरकम टाइगर को अपने इतने नजदीक देख सैला​नी सांसे थामे, इस पर को अपने कैमरे में कैद करते नजर आए।

Recommended Video

    गुर्राते हुए पर्यटकों के सामने आ गया 'टाइगर'
    ब्यूटी आफ पन्ना टाइगर रिजर्व...

    ब्यूटी आफ पन्ना टाइगर रिजर्व...


    पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने अपनी ट्वीटर हैंडिल पर एक वीडियो जारी कर लिखा है, ब्यूटी आफ पन्ना टाइगर रिजर्व... इसमें जंगल में दो हिरन खड़े एक तरफ देख रहे हैं और अपने साथियों को सतर्क करने के लिए आवाज निकाल रहे थे, इसी दौरान एक लंबा-चौड़ा बाघ पीटीआर में कच्चे रास्ते पर मदमस्त चाल से चलते हुए नजर आता है। टाइगर के गले में आईडी कॉलर वाला बेल्ट भी लगा हुआ है। टाइगर पूछ उठाकर हवा में लहराते हुए कदम-दर-कदम चलते हुए सामने की तरफ से आ रहा है। टाइगर रिजर्व ने इसे ब्यूटी आफ पन्ना बताते हुए वीडियो शेयर किया है।

    पन्ना टाइगर रिजर्व में 75 के अधिक बाघ मौजूद हैं

    पन्ना टाइगर रिजर्व में 75 के अधिक बाघ मौजूद हैं

    पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन के आंकड़ों के मुताबिक यहां के जंगलों में करीब 75 के आसपास बाघ मौजूद हैं। इनमें बाघ-बाघिन और शावक भी शामिल हैं। बीते एक साल में करीब एक दर्जन से अधिक शावकों ने जन्म लिया है। करीब छह महीने पूर्व ही दो बाघिन के चार शावकों के साथ फोटो साझा की गई थीं।

    जी-20 समूह: विदेशी ​मेहमान भी लेंगे जंगल सफारी का आनंद

    जी-20 समूह: विदेशी ​मेहमान भी लेंगे जंगल सफारी का आनंद

    India को जी-20 समूह की मेजबानी मिलने के बाद बुंदेलखंड में भी समि​ट की बैठकें आयोजित होंगी। इसके लिए खजुराहो, ओरछा के साथ पन्ना में भी बैठकें होंगी। पन्ना टाइगर रिजर्व में इसको लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। विदेशों से आने वाले राजनीतिक व्यक्तियों, अधिकारियों को पन्ना के राजा टाइगर और जंगल की दुनिया के दीदार कराए जाएंगे। इसके लिए प्रबंधन तैयारियों में जुटा हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+