ISI एजेंट निकला फौजी का बेटी, फेसबुक पर लड़कियों ने फंसा कर निकवाई सेना की अहम जानकारियां

रोहतक। हरियाणा के रोहतक से एक व्यक्ति को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आईबी से मिली जानकारी के बाद रोहतक पुलिस ने गौरव शर्मा नाम के युवक को गिरफ्तार किया। वो सोनीपत का रहने वाला है। हरियाणा पुलिस और सेना की इंटेलिजेंस विंग के अफसर उससे पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि गौरव सेना से रिटायर्ड हवलदार का बेटा है और पिछले 4 साल से ISI को भारतीय सेना से जुड़ी गुप्त और संवेदनशील जानकारियां भेज रहा था। पूछताछ में गौरव ने यह भी खुलासा किया कि ह अब तक 18 बार आर्मी में हुई रिक्रूटमेंट से जुड़ी जानकारियां भेज चुका है। वह आईएसआई की दो महिला एजेंट के संपर्क में था, जो पैसे के दम पर उससे यह जानकारी ले रहीं थीं। गौरव को तीन दिन के लिए रिमांड पर लिया गया है। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

ISI की दो लड़कियों के जाल में फंसा था गौरव, होने लगी हर तरह की चैटिंग

ISI की दो लड़कियों के जाल में फंसा था गौरव, होने लगी हर तरह की चैटिंग

पुलिस पूछताछ में गौरव ने बताया कि सालभर पहले अमिता आहलुवालिया और सोनू कौर नाम की लड़कियों से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई। खुद को आर्मी अफसर बताने पर वे चैटिंग में ज्यादा रुचि लेने लगीं। कई बार लाइव चैट पर उन्‍होंने उसके साथ अंतरगता की हदें पार भी हुईं। आईएसआई की एजेंटों ने उस पर सेना की जानकारियां जुटाने के लिए दवाब बनाना शुरू कर दिया।

सेना भर्ती का लाइव वीडियो भी भेजता था गौरव

सेना भर्ती का लाइव वीडियो भी भेजता था गौरव

जानकारी के मुताबिक गौरव ने नवंबर 2017 से लड़कियों के कहने पर सेना से जुड़ी कई जानकारी फोटो समेत शेयर कीं। गौरव ने इस बात को कबूल किया कि वो हनी ट्रैप हुआ। उसने बताया कि वो उन महिलाओं के जाल में इस कदर फंस गया था कि उनके कहे मुताबिक ही काम करता था। नवंबर से मार्च के अंत तक वो नासिक, भोपाल और सिकंदराबाद में हुई सेना भर्तियों में पहुंचा था। वहां उसने वीडियो कॉलिंग कर अमिता और सोनू को भर्ती का पूरा प्रोसेस लाइव दिखाया था। गुपचुप खिंची गई तस्वीरें भी उसने उनके साथ शेयर कीं।

गिरफ्तार होते ही गौरव ने फोड़ दिया मोबाइल फोन

गिरफ्तार होते ही गौरव ने फोड़ दिया मोबाइल फोन

पुलिस ने जब गौरव को गिरफ्तार किया तो तो सबसे पहले उसने अपना मोबाइल जमीन पर पटककर तोड़ दिया। इससे पहले कि वह मोबाइल को पूरी तरह से नष्ट करता, पुलिस ने मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया। अब मोबाइल की स्टोरेज और मेमोरी रिकवर कर डिटेल खंगाली जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+