Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शादी से पहले लिव इन में थे रोहित और अपूर्वा, 18 दिन बाद ही अलग अलग कमरे में सोने लगे थे दोनों

नई दिल्‍ली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर (Rohit Shekhar) की हत्या के आरोप में पत्नी अपूर्वा शुक्ला गिरफ्तार हो चुकी हैं। उन्‍होंने पुलिस के सामने जुर्म कबूल कर लिया है। पति-पत्नी के बीच विवाद हत्या तक पहुंच जाएगी ये शायद किसी ने भी सोचा नहीं होगा। रिश्‍ते की कड़वाहट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शादी से पहले लिव इन रिलेशन में रहने के बावजूद शादी के मात्र 18 दिन बाद रोहित और अपूर्वा अलग-अलग कमरे में सोने लगे थे। आइए विस्‍तार से बताते हैं प्‍यार, लिव इन रिलेशन, शादी और फिर कड़वाहट की पूरी कहानी

मैट्रीमोनियल साइट के जारिए मिले, रोहित का परिवार और प्रॉपर्टी देख दिल दे बैठी अपूर्वा

मैट्रीमोनियल साइट के जारिए मिले, रोहित का परिवार और प्रॉपर्टी देख दिल दे बैठी अपूर्वा

2017 में एक मैट्रीमोनियल साइट के जरिये 35 वर्षीय अपूर्वा की मुलाकात रोहित शेखर तिवारी से लखनऊ में हुई थी। दोनों एक दूसरे से मिले। अपूर्वा रोहित के परिवार व उसकी प्रॉपर्टी को देखकर उसे दिल दे बैठी। दोनों अक्सर एक-दूसरे से मिलने लगे। यहां तक दोनों एक-दूसरे के साथ लिव-इन रिलेशन में भी रहे, लेकिन कुछ दिन साथ में रहने के बाद दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई। दोनों ने शादी से भी इनकार कर दिया।

फिर मार्च 2018 में अचानक रोहित ने कही अपूर्वा से शादी की बात

फिर मार्च 2018 में अचानक रोहित ने कही अपूर्वा से शादी की बात

कुछ दिनों तक दोनों के बीच खटास रही फिर अचानक मार्च 2018 में रोहित ने अपनी मां उज्‍जवला से कहा कि वह अपूर्वा से शादी करना चाहता है और दोनों इसके लिए राजी भी हैं। फिर 31 मार्च 2018 को दोनों की दिल्‍ली में सगाई हो गई। 11 मई 2018 को शादी। आपको बता दें कि जिस वक्त रोहित और अपूर्वा की शादी हुई, उस वक्त एनडी तिवारी मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन शादी के दूसरे दिन ही दोनों के रिश्‍तों के बीच की खटास सामने आ गई।

अपूर्वा को पता चला रोहित की आदतों का तो होने लगा झगड़ा, अलग-अगल सोने लगे

अपूर्वा को पता चला रोहित की आदतों का तो होने लगा झगड़ा, अलग-अगल सोने लगे

अपूर्वा को रोहित की घर में हैसियत और प्रॉपर्टी व आदतों की जानकारी हुई तो दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। झगड़ा इतना बढ़ा कि शादी के 18वें दिन अपूर्वा अपने पति को छोड़कर मायके इंदौर चली गई। इसके बाद उसने ज्यादातर समय अपने मायके में बिताया। परिजनों के समझाने पर वह वापस घर तो आ गई, लेकिन रोहित के कमरे से अलग दूसरे कमरे में सोने लगी।

जानिए अपूर्वा के बारे में सबकुछ

जानिए अपूर्वा के बारे में सबकुछ

इंदौर की रहने वाली 34 साल की अपूर्वा पेशे से वकील हैं। अपूर्वा ने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई भी इंदौर में ही की है। वर्ष 2015 से इंदौर हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। 2016 में वह प्रैक्टिस के लिए सुप्रीम कोर्ट चली गईं। शादी के बाद अपूर्वा का इंदौर आना-जाना भी लगा रहता था। बीते छह महीने से वह इंदौर हाईकोर्ट में भी प्रैक्टिस कर रही हैं। अपूर्वा के पिता पीके शुक्ला इंदौर हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+