करण मेहरा की गिरफ्तारी पर उनके को-स्टार रोहन हुए हैरान, कहा- 5 सालों में कभी गुस्सा होते नहीं देखा
करण मेहरा की गिरफ्तारी पर उनके को-स्टार रोहन हुए हैरान, कहा- 5 सालों में कभी गुस्सा होते नहीं देखा
मुंबई, 01 जून: 'ये रिश्ता क्या कहलात है' फेम एक्टर करण मेहरा की गिरफ्तारी ने सबको हैरान कर दिया है। करण मेहरा और निशा रावल (पत्ति-पत्नी) शादी अब खतरे में है। पत्नी निशा रावल ने करण मेहरा पर मारपीट और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने 31 मई 2021 को गिरफ्तार किया था। 01 जून को करण मेहरा को जमानत मिल गई है। टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलात है' में करण मेहरा के साथ काम कर चुके उनके को-स्टार अभिनेता रोहन मेहरा ने कहा है कि घरेलू विवाद के सिलसिले में करण मेहरा की गिरफ्तारी के बारे में सुनकर वह हैरान हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल से वह करण को जानते हैं, उन्होंने उन्हें कभी आवाज उठाते नहीं सुना और ना ही गुस्सा करते हुए देखा है। 'ये रिश्ता क्या कहलात है' है में करण ने नैतिक सिंघानिया का रोल प्ले किया था। इसी शो में रोहन मेहरा ने करण के ऑनस्क्रीन बेटे का किरदार निभाया था।

रोहन बोले- ये करण की पर्सनल लाइफ है लेकिन...
एक इंटरव्यू में रोहन मेहरा ने कहा, ये करण और निशा की पर्सनल लाइफ है, मैं इसपर कमेंट नहीं करना चाहूंगा लेकिन मैं करण के साथ बिग बॉस में था, जहां टेम्पर लूज होना आम बात है लेकिन वह वहां भी शांत रहते थे। करण खुद पर कंट्रोल करने में सक्षम है।
रोहन मेहरा ने स्पॉटबॉय को बताया, "मैं इस खबर को पढ़कर बेहद हैरान हूं। लेकिन मैं फिलहाल इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा क्योंकि मुझे लगता है कि यह उनकी निजी जिंदगी है और वे ही केवल यह जानते हैं कि क्या गलत हुआ है।"

'करण मेहरा को 5-6 सालों से जानता हूं...वह अच्छे इंसान हैं'
रोहन मेहरा ने आगे कहा, "मैं उन्हें (करण मेहरा) पिछले 5-6 सालों से जानता हूं और वह वास्तविक जीवन में बहुत अच्छे इंसान हैं। वह सेट पर उनके साथ काम करने वाले सभी लोगों के प्रति बहुत सम्मानजनक रहे हैं, जिसमें तकनीशियन भी शामिल हैं। मैंने उन्हें कभी आपा खोते, गुस्सा होते नहीं देखा या किसी के साथ ऊंची आवाज में बाक करते नहीं देखा। वास्तव में हम बिग बॉस में एक साथ रहे हैं जहां कई बार खुद को नियंत्रित करना बहुत मुश्किल हो जाता है, लेकिन वहां भी वह हमेशा शांत रहते थे।''

क्या हुआ था करण मेहरा की गिरफ्तारी से पहले?
जमानत पर बाहन आने के बाद इंडिया टुडे से बातचीत में करण मेहरा ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। करण मेहरा ने कहा , ''मेरे और निशा के बीच काफी वक्त से कुछ ठीक नहीं चल रह है। इसी बारे में बात करने के लिए निशा के भाई रोहित सेठी 31 मई रात 10 बजे हमारे घर आए थे। निशा ने एल्युमनी रकम की डिमांड बहुत ज्यादा की थी। सोमवार (31 मई) की रात भी निशा और उसके भाई ने एल्युमनी रकम के बारे में बात की जो की बहुत ज्याद थी, मैं कहा कि इतने पैसे मैं नहीं दे पाऊंगा। ये मुमकिन नहीं है। फिर उन्होंने कहा कि हमें लीगल रास्ता लेना चाहिए।''

करण का खुलासा, 'निशा ने मुझपर थूका, खुद सिर दीवार में मारा'
करण मेहरा ने आगे कहा, मैं निशा और उसके भाई से बात कर अपने कमरे में आकर अपनी मां से फोन पर बात करने लगा। तभी निशा कमरे में आई और जोर-जोर से गालियां देने लगी, वह मेरे माता-पिता को भी गाली दे रही थी। जोर-जोर से चिल्लाने लगी मेरे ऊपर थूका और धमकाया कि देखो अब मैं क्या करती हूं। इसके बाद वह बाहर जाकर खुद ही अपना सिर दीवार में मार लिया, जिससे उसको चोट लगी। उसने सबको कहा कि मैंने उसके साथ ऐसा किया है।'' करण मेहरा ने कहा कि इस दौरार निशा ने घर का सीसीटीवी कैमरा भी बंद कर दिया था। करण मेहरा और निशा रावल ने साल 2012 में शादी की थी। दोनों का एक 4 साल का बेटा कवीश भी है।












Click it and Unblock the Notifications