आदित्य मर्डर केस: मनोरमा देवी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, फरार MLC
गया (मुकुंद सिंह)। जदयू से निष्कासित एमएलसी मनोरमा देवी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। पति बेटे के गिरफ्तारी के बाद मनोरमा देवी के खिलाफ भी अरेस्ट वारंट जारी हो गया है लेकिन एमएलसी फरार हो चुकी हैं फिलहाल पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी हैं।
आपको बताते चलें की आदित्य सचदेवा हत्याकांड के मामले में जब पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी की तो उनके घर से महंगी विदेशी शराब की कई बोतल बरामद की गई थी। वहीं बिंदी यादव और रॉकी की गिरफ्तारी के बाद से ही लोग कयास लगा रहे थे कि मनोरमा देवी की भी गिरफ्तारी होगी।
जेडीयू ने mlc मनोरमा देवी को अपने पार्टी से निष्कासित कर दिया है तथा उनके ऊपर गैरकानूनी तरीके से शराब रखने का मामला दर्ज किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications