मनी लॉड्रिंग केस में ईडी के सामने फिर से 12 फरवरी को पेश होंगे रॉबर्ट वाड्रा
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा आज एक बार फिर से मनी लॉड्रिंग मामले में ईडी के कार्यालय पूछे। बुधवार को वाड्रा से से ईडी ने तकरीबन 5 घंटे तक पूछताछ की थी, जिसके बाद आज फिर से वाड्रा दूसरी बार पूछताछ के लिए ईडी के कार्यालय पहुंचे थे। रॉबर्ट वाड्रा आज जामनगर हाउस स्थित ईडी के कार्यालय पहुंचे थे। रॉबर्ट वाड्रा को एक बार फिर से 12 फरवरी को पेश होने के लिए कहा गया है।

आपको बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा पहली बार ईडी के सामने पेश हुए हैं। इससे पहले वह अपने प्रतिनिधि और वकील को ही इस मामले में भेजते थे। वाड्रा पर मनी लॉड्रिंग का आरोप है, इसी सिलसिले में ईडी ने उनसे बुधवार को पूछताछ की थी और आज एक बार फिर से उनसे पूछताछ की गई थी। बुधवार को ईडी ने वाड्रा से तकरीबन 5 घंटे तक पूछताछ की, इस दौरान वाड्रा के बयान को दर्ज किया गया।
खुद प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा को ईडी के कार्यालय छोड़ने के लिए पहुंचीं थी। प्रियंका गांधी ने अपने पति वाड्रा के ईडी कार्यालय पहुंचने के बाद कहा कि वह अपने परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि वह मेरे पति हैं, वह मेरा परिवार हैं, मैं अपने परिवार का समर्थन करुंगी। प्रियंका गांधी से जब पूछा गया क्या आप वाड्रा को ईडी कार्यालय छोड़ने इसलिए आई हैं ताकि कोई संदेश भेज सके तो उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि आखिर क्यों उन्हें यहां बुलाया गया है और क्या हो रहा है।
इसे भी पढ़ें- यूपी बजट 2019: योगी सरकार ने मदरसों के आधुनिकीकरण के लिए दिए 459 करोड़












Click it and Unblock the Notifications