सीएम केजरीवाल से रॉबर्ट वाड्रा का सवाल वीवीआईपीज को छूट क्यों
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के दामाद और लैंड घोटाले में फंसे रॉबर्ट वाड्रा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। वाड्रा ने शनिवार को फेसबुक पोस्ट पर अपनी नाराजगी जाहिर की। वाड्रा ने केजरीवाल से सवाल किया है कि उन्होंने इवेन ऑड फॉर्मूला से वीवीआईपीज को छूट क्यों दी है।

वाड्रा ने शनिवार को कहा कि कानून सभी के लिए एक है और सबको इसका पालन करना चाहिए। उन्होंने लिखा है कि यह अजीब तरीका है।
छूट के समानांतर नियम बनाना पूरी तरह से धोखा है। अगर कानून लोगों के हित में लागू किया गया है तो निश्चित रूप से हम सभी को कानून के मुताबिक चलना चाहिए। किसी को भी अति विशिष्ट व्यक्ति बनकर नही रहना चाहिए।
Odd and Even ways !!Creating parallel lists of exemption, is complete hypocrisy.If a law is implemented in the interest of the people, we all must adhere, and not be VIPs.
Posted by Robert Vadra on Friday, December 25, 2015
आपको बता दें कि गुरुवार को दिल्ली की सरकार ने एक जनवरी से लागू होने वाले इवेन ऑड फॉर्मूले के लिए एक ब्लूप्रिंट जारी किया है। इस ब्लूप्रिंट के तहत सरकार ने साफ किया है कि वह इस व्यवस्था को कैसे संचालित करेगी।












Click it and Unblock the Notifications