रॉबर्ट वाड्रा ने अपने खिलाफ जांच पर कहा- जांच एजेंसियों से नाराज नहीं, वो अपना काम कर रही हैं

नई दिल्ली: राहुल गांधी के जीजा और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा ने गुरुवार को फेसबुक पर पोस्ट लिखकर कहा कि वो अब जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही जांच से गुस्सा नहीं है क्योंकि वह समझते हैं कि वे सिर्फ अपना काम कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उनके खिलाफ पड़ी हुई है।ये दुखद है, लेकिन कुछ नहीं किया जा सकता है। प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। लंदन में प्रापर्टी खरीदने के मामले में उन पर ये केस चल रहा है। उन पर आरोप है कि लंदन के 12 ब्रायनटन स्क्वायर में उनके पास 1.9 मिलियन पाउंड की संपत्ति है। इसके साथ ही वो राजस्थान के बीकानेर में जमीन घोटाले में जांच का सामना कर रहे हैं। इस महीने के शुरू में पटियाला हाउस कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत की अवधि 19 मार्च तक बढ़ा दी थी।

Robert Vadra says central government was conducting a witch-hunt against him

उन्होंने कहा कि खुद पर लगे झूठे आरोपों के बीच वो लोगों की मदद करते रहेंगे। मैं लोगो की मदद जिस भी तरह से कर सकता हूं, मैं करुंगा। इससे मुझे शांति, खुसी और ढ़ेर सारा आशीर्वाद मिलता है।गौरतलब है कि रॉबर्ट वाड्रा ने हाल ही में सक्रिय राजनीति में आने के संकेत दिए थे। लेकिन उन्होंने था कि वो बड़े प्लेटफॉर्म पर लोगों की मदद तभी करेंगे जब वो सारे आरोपों से मुक्त हो जाएंगे। उन्होंने आगे कहा था कि वो देश के विभिन्न शहरों से लोगों के मिल रहे प्यार से अभिभूत हैं, जो चाहते हैं कि वह अपने क्षेत्रों से चुनाव लड़ें। पिछले महीने वाड्रा ने संकेत दिए थे कि वो उ्त्तर प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा सीट उनकी पसंद है। हरियाणा के सोनीपत और यूपी में गाजियाबाद के कार्यकर्ताओं ने भी उनसे अपने निवार्चन क्षेत्र से लड़ने की अपील की थी। उनकी पत्नी प्रियकां गांधी ने जनवरी में सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया है। उन्होंने अपना पहला भाषण गुजरात में 12 मार्च को दिया। इससे पहले राहुल गांधी राहुल गांधी ने कहा थी कि वो अपने जीजा के खिलाफ जांच का स्वागत करते हैं। लेकिन ये सलेक्टिव नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इसके साथ-साथ पीएम मोदी के खिलाफ राफेल डील में जांच कराने की बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+