'मैं भारत छोड़कर नहीं भागूंगा', गुरुग्राम जमीन मामले में ED पूछताछ के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा, BJP पर कसा तंज

Robert Vadra: गुरुग्राम जमीन सौदे मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पूछताछ के एक दिन बाद बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा ने बुधवार को कहा कि वो "इन सबसे कहीं ज्यादा मजबूत" हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वो भारत छोड़ कर नहीं भागेंगे।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तंज कसते हुए खुद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 'राजनीतिक बदले' और 'विच हंट' का आरोप लगाया। उन्होंने सत्ता पक्ष पर एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप भी लगाया है।

Robert Vadra

गुरुग्राम जमीन मामले में ईडी की पूछताछ पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "मैं एजेंसी का दूसरा समन देखकर हैरान हूं क्योंकि मैं इसी मामले को लेकर पहले भी 15 बार एजेंसी के सामने पेश हो चुका हूं। मुझसे 10 घंटे पूछताछ हुई और मैंने 23,000 दस्तावेज दिए... मैंने एजेंसी को 2019 के अपने बयान दिखाए कि आप वही सवाल पूछ रहे हैं जिनका जवाब मैंने 2019 में दिया था, तो एजेंसी के लोग भी हैरान रह गए। मैं बस इतना कह सकता हूं कि एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है..." {video1}
ये भी पढ़ें: वाड्रा, सोनिया-राहुल के खिलाफ ईडी के एक्शन पर कांग्रेस लाल, आज देशभर में करेगी विरोध प्रदर्शन

राजनीतिक कार्टून के जरिए बीजेपी पर तंज

रॉबर्ट वाड्रा ने एक राजनीतिक कार्टून शेयर कर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उनके और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 'विच हंट' और 'राजनीतिक बदले' की कार्रवाई की जा रही है।

आज फिर पूछताछ के लिए बुलावा

सूत्रों के अनुसार, वाड्रा को आज यानी 16 अप्रैल को एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इससे पहले भी कई बार वाड्रा से इस केस में सवाल-जवाब हो चुके हैं।

'सच की जीत होगी'

वाड्रा ने फेसबुक पर लिखा, "मैं हर तरह के अन्याय का सामना करने के लिए तैयार हूं। मुझे सच पर भरोसा है और आखिर में सच की ही जीत होगी।"

'सेवा कार्य पर भी लगाया गया ब्रेक'

उन्होंने यह भी कहा कि उनके 'बर्थडे वीक सेवा' कार्यक्रम पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने लिखा, "मैं बुजुर्गों को खाना खिलाने और बच्चों को गिफ्ट देने की योजना पर काम कर रहा था, लेकिन सरकार ने मुझे समाज सेवा और अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ बोलने से रोकने की कोशिश की।"

एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

वाड्रा ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने कहा, "मुझसे वही सवाल फिर से पूछे जा रहे हैं जिनका जवाब मैं पहले दे चुका हूं। मैंने 2019 में 23,000 दस्तावेज जमा किए थे। यह 20 साल पुराना मामला है, जिसे अब राजनीतिक मकसद से उठाया जा रहा है।"

"मुझे कुछ छिपाना नहीं, सब अच्छा है"

पूछताछ के बाद वाड्रा ने कहा, "मैंने कभी कुछ नहीं छिपाया। जो भी सवाल पूछे जा रहे हैं, मैं हर बार जवाब दे रहा हूं। सब कुछ ठीक है।"
ये भी पढ़ें: Robert Vadra Case: किस मामले में वाड्रा से ED ने 6 घंटे की पूछताछ? किन धाराओं में केस? कौन-कौन शामिल?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+