वाड्रा, सोनिया-राहुल के खिलाफ ईडी के एक्शन पर कांग्रेस लाल, आज देशभर में करेगी विरोध प्रदर्शन
Congress on ED: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा से ईडी ने मंगलवार को छह घंटे तक पूछताछ की है और आज भी उसने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी वाड्रा से हरियाणा के एक लैंड डील के बारे में पूछताछ कर रही है।
दरअसल ये मामला गुरुग्राम के शिकोहपुर का है, आरोप है कि वाड्रा ने यहां पर 7.5 करोड़ रुपये में जमीन खरीदकर डीएलएफ को 58 करोड़ रुपये में बेचा है।

वाड्रा से ईडी मनी लांड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत पूछताछ कर रही है। ईडी के दफ्तर जाते वक्त मंगलवार को वाड्रा ने कहा था कि' ये मामला 20 साल पुराना है और राजनीति से प्रेरित है, हमारी डील से पूरी पारदर्शिता पर आधारित है।'
ED ने 2018-2019 में वाड्रा से पूछताछ की थी
आपको बता दें कि इस केस के अलावा ईडी दो अन्य केस की भी जांच कर रही है, उसके तार भी सोनिया गांधी के दामाद से जुड़े हुए हैं। ये दोनों केस हैं- बीकानेर जमीन घोटाला और लंदन के ब्रायंस्टन स्क्वायर में मकान की डील। मालूम हो कि ईडी ने इससे पहले 2018 और 2019 में वाड्रा से पूछताछ की थी।
सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर
जहां एक और वाड्रा ईडी के सवालों का जवाब दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की है, जिस पर कांग्रेस बुरी तरह से भड़क गई है और इसी के विरोध में आज वो पूरे देश में प्रदर्शन करने वाली है।
कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिश में
इस बारे में बात करते हुए कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 'ये सब मोदी सरकार की चाल है, ये सारे मामले राजनीति से प्रेरित हैं। मोदी सरकार नेशनल हेराल्ड की संपत्ति को गलत ढंग से हथियाई हुई है, वो कानून के नाम पर प्रायोजित अपराध है, वो पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिश में है लेकिन ऐसा हो नहीं पाएगा। हम बीजेपी के इस कदम की घोर निंदा करते हैं।'
कांग्रेस देशभर में करेगी विरोध प्रदर्शन (Congress)
इसके खिलाफ उन्होंने सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को निर्देश जारी किया है कि वो आज वो संबंधित राज्यों में ईडी के ऑफिस के सामने और जिला स्तर पर केंद्र सरकार के कार्यालयों के सामने विरोध प्रदर्शन करें।












Click it and Unblock the Notifications