दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दर्ज FIR को रद्द करने की मांग

नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच का सामना कर रहे कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वाड्रा ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले एफआईआर रद्द करने की मांग की है। इसके लिए रॉबर्ट वाड्रा बुधावार को हाई कोर्ट भी पहुंचे हुए थे। बता दें कि इस संबंध में प्रवर्तन निदेशालय रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ किया और है और आगे भी करने की डिमांड की है।

Robert Vadra approached Delhi HC seeking quashing of FIR filed by ED in a money laundering case

इससे पहले मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत में रॉबर्ट वाड्रा की अग्रिम जमानत अर्जी पर अपना जवाब दाखिल किया था। ईडी ने अपने जवाब में अदालत से मांग की थी कि उन्हें रॉबर्ट वाड्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की इजाजत दी जाए क्योंकि वाड्रा जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। ईडी के वकील ने कहा था कि वाड्रा जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। अदालत ने ईडी से पूछा कि क्या अभी वाड्रा से आगे पूछताछ की जरूरत है। जिस पर ईडी के अधिवक्ता ने कहा कि वाड्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है।

ईडी का कहना है कि रॉबर्ट वाड्रा के पास लंदन के पॉश इलाके 12, ब्रायंस्टन स्क्वॉयर में 19 लाख पाउंड की संपत्ति है। बता दें कि लंदन में हथियारों के बिचौलिये से कथित तौर पर 19 लाख पाउंड की अवैध संपत्ति खरीदने के मामले में रॉबर्ट वाड्रा की गिरफ्तारी पर रोक की समय सीमा आगे बढ़ा दी गई है। मंगलवार को अदलात ने इस मामले में रॉबर्ट वाड्रा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 25 मार्च की तारीख तय की है। तब तक वॉड्रा को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- PNB Scam: भारत में भी नीरव मोदी पर एक्शन शुरू, नीलाम होगी 173 पेंटिंग्स और 11 लग्जरी कार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+