PNB Scam: भारत में भी नीरव मोदी पर एक्शन शुरू, नीलाम होगी 173 पेंटिंग्स और 11 लग्जरी कार
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक का 13000 करोड़ रुपए लेकर फरार हो चुके हीरा कारोबारी नीरव मोदी पर शिकंजा कसने लगा है। लंदन में नीरव मोदी की गिरफ्तारी के बाद अब भारत में भी उसपर एक्शन शुरू हो गया है। मुंबई स्थित प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट कोर्ट ने ईडी को नीरव की संपत्ति की नीलामी की इजाजत दे दी है। इस आदेश के बाद नीरव की लग्जरी गाड़ियों और 173 पेटिंग्स की नीलामी की जाएगी। वहीं कोर्ट ने उसकी पत्नी अमी मोदी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दे दिया है।

कोर्ट ने पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के घर से जब्त 173 महंगी पेंटिंग्स और 11 लग्जरी कारों को नीलाम करने का आदेश दिया है। इन पेंटिंग्स की कीमत करीब 52.72 करोड़ रुपए है। वहीं लग्जरी कारों में मर्सडीज, लेक्सस, रोल्स रॉयस और पोर्श जैसी गाड़ियां शामिल हैं। ED ने लगातार छापेमारी कर नीरव मोदी के 75 ठिकानों से करीब 1900 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी। इसके साथ-साथ हांगकांग, स्विट्जरलैंड, इंग्लैंड, अमेरिका, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात में उसकी 961.49 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई।












Click it and Unblock the Notifications