अखिलेश के घर में डकैतों का ताडंव, अवध एक्सप्रेस में लूट, 3 को गोली मारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपराध किस हद तक बेलगाम हो गया है और अपराधी बेखौफ इसका उदाहरण मंगलवार को सामने आ गया। इस शर्मनाक घटना के बाद सूबे के लोगों को लगने लगा है कि उन्होंने युवा के नाम पर राज्य की बागडोर नाबालिग के हाथ में सौंप दी है। जी हां सोमवार की देर रात बेखौफ डकैतों ने लॉ एंड आर्डर कंट्रोल करने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गृह जनपद इटावा में जमकर तांडव मचाया। सूरत से गोरखपुर जा रही अवध एक्सप्रेस को डकैतों ने इटावा में लूट लिया।

जिन लोगों को गोली लगी उनमें से गोरखपुर निवासी यात्री आशु मिश्र की हालत गंभीर है। यात्रियों ने पुलिस को बताया कि चेन रोक कर बदमाशों ने गाड़ी रोकी और फिर डब्बे में घुस गये। उल्लेखनीय है कि बीते कई दिनों से यूपी में ट्रेन में लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे भी ज्यादा शर्म की बात ये है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गृह जनपद में घटी ये दूसरी बड़ी डकैती है। जीआरपी ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications