VIDEO:तेजस्वी ने भाजपा पर कसा तंज, रामजी कहते हैं कि चुनाव सामने आ गया है, BJP याद कर रही है

गुरुग्राम। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शनिवार को हरियाणा के गुरुग्राम में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो लोग सच बोलते हैं उन्हें सजा दी जाती है। जब आप सवाल पूछते हैं तो सत्ता के लोग आपके सवाल का जवाब देने की बजाए समाज में जहर फैलाते हैं। राम मंदिर मुद्दे पर तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि, रामजी कहते हैं कि चुनाव सामने आ गया है, BJP याद कर रही है।

rjd leader tejashwi yadav targets bjp on ram mandir issue in gurugram

तेजस्वी ने रैली में राम मंदिर मुद्दे पर तंज कसते हुए कहा कि, आजकल बिहार में एक चुटकुला जोर-शोर से चल रहा है। चुटकुला यह है कि भगवान राम और सीता मईया स्वर्ग में हैं। भगवान राम को हिचकी आती है। सीता मईया पूछती हैं कि आपको हिचकी क्यों आ रही है? रामजी कहते हैं कि चुनाव सामने आ गया है, बीजेपी याद कर रही है।

उन्होंने कहा कि, कि सच बोलने वाले लोगों को सजा दी जा रही है। तेजस्वी यादव ने लोगों से कहा कि जब आप कोई सावल पूछते हैं को आपके सवालों का जवाब देने के वजाय सत्ता में बैठे लोग समाज में जहर फैलाते हैं। उन्होंन आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूल गए हैं कि वे अगर 'चौकीदार' है तो देश की जनता थानेदार है।

इसी बीच बिहार में पिछले एक हफ्ते में हुई कई हत्याओं की घटनाओं के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को लेटर लिखकर कानून व्यवस्था संभालने की हिदायत दी है। तेजस्वी ने लिखा, मुख्यमंत्री की भूमिका जनता की सुरक्षा करनी है. लेकिन वो अपने इस कर्तव्य को भूलते जा रहे हैं। नीतीश जी राज्य को संभालिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+