नवादा रैली में बोले तेजस्वी- 9 नवंबर को लालू जी रिहा होंगे और 10 की नीतीश कुमार की विदाई

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में चुनावी रैलियों का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव के छोटे सुपुत्र और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नवादा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में कहा, 'कुछ लोग ​जाति के नाम पर, कुछ धर्म के नाम पर लड़ाएंगे लेकिन बिहार के लोग इस बार बेरोज़गारी, काम के मुद्दे पर लड़ेंगे। किसान और मज़दूर के मुद्दे पर लड़ेंगे। 9 नवंबर को लालू जी की रिहाई होगी, 9 नवंबर को मेरा जन्मदिन भी है। और 10 नवंबर को नीतीश जी की विदाई है।'

RJD Leader Tejashwi Yadav Lalu Prasad Yadav released on 9 November Nitish farewell on 10

बता दें कि नवादा रैली में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे। दोनों ही नेताओं ने इस साझा रैली में बीजेपी और बिहार की नीतीश सरकार पर निशाना साधा। एक तरफ जहां तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथ लिया वहीं, दूसरी ओर राहुल गांधी ने चुनावी मंच से एक बार फिर चीन का नाम लेते हुए केंद्र की मोदी सरकार को घेरा।

Recommended Video

    Bihar Election: Tejashwi बोले- 9 November को Lalu कि रिहाई, 10 को Nitish की विदाई | वनइंडिया हिंदी

    बिहार की वर्तमान एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'सीएम नीतीश कुमार का कहना है कि बिहार एक लैंडलॉक राज्य है, इसलिए यहा समुद्र के अभाव में कारखाने स्थापित नहीं किए जा सकते हैं। नीतीश जी, आप अब थक चुके हैं और बिहार को नहीं संभाल सकते। पंजाब, राजस्थान और हरियाणा भी लैंडलॉक वाले राज्य हैं, फिर भी हमारे लोग वहां काम करने के लिए जाते हैं क्योंकि उनके वहां कारखाने हैं।' तेजस्वी ने आगे कहा, 'अगर मैं सीएम बन जाता हूं, तो मेरी पहली कैबिनेट मीटिंग में मैं बिहार के युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरी देने के आदेश पर हस्ताक्षर करूंगा। बिहार में पीएम का सबसे ज्यादा स्वागत किया जाता है, लेकिन उन्हें बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, कारखानों के अभाव, बेरोजगारी और अन्य राज्य के मुद्दों पर जवाब देना चाहिए।'

    नवादा रैली में राहुल गांधी ने कहा, 'चीन की सेना ने हमारे 20 सैनिकों को शहीद किया और हमारी 1200 किलोमीटर जमीन ली है। जब चीन हमारी जमीन के अंदर आया तो हमारे ​PM ने वीरों का अपमान करते हुए ये क्यों बोला कि हिन्दुस्तान के अंदर कोई नहीं आया। आज कहते हैं कि मैं सिर झुकाता हूं।' अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि बिहारियों से झूठ मत बोलिए आप मोदी जी, बिहारियों को यह समझाइए कि कितना रोजगार आपने दिया है, राहुल गांधी ने जनता से सवाल किया कि मोदी जी ने पिछले चुनाव में 2 करोड़ रोजगार के लिए बोला था तो क्या आपको मिला रोजगार?

    यह भी पढ़ें: Bihar Elections 2020: नवादा में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तगड़ा वार, कहा- 'PM ने किया भारतीय सेना का अपमान'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+