शिवानंद तिवारी ने कहा- बीजेपी की इतनी हैसियत नहीं, बिहार में अकेले बना सके सरकार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर के भारतीय जनता पार्टी और अमित शाह पर हमला बोला है। शिवानंद ने लिखा, भाजपा की बिहार में अकेले बहुमत हासिल करने की हैसियत अब तक नहीं बना पाई है। बिहार का अगला विधानसभा चुनाव भी बीजेपी को नीतीश कुमार के ही नेतृत्व में लड़ेगी। शिवानंद का ये पोस्ट उस समय आया है जब अमित शाह महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं।

rjd leader shivanand tivary claims nitish kumar and bjp in his facebook post

शिवानंद तिवारी के फेसबुक पोस्ट ने बिहार की राजनीति में आरजेडी और भाजपा के बीच मतभेद की चर्चाओं को तेज कर दिया है। शिवानंद ने निशाना साधते हुए कहा कि, जिस तरह भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं ने बाढ़ को लेकर नीतीश कुमार पर हमला बोला था उससे और हाल ही में अमित शाह के दिए बयान से ऐसा आभास हो रहा है कि यह अब नीतीश कुमार को सहन करने वाले नहीं हैं। शिवानंद ने अपने पोस्ट पर सिर्फ अमित शाह ही नहीं बल्कि बिहार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साथा है।

नीतीश की तथाकथित सेकुलर आत्मा धिक्कार रही है

नीतीश की तथाकथित सेकुलर आत्मा धिक्कार रही है

उन्होंने लिखा, नीतीश कुमार भी बहुत चतुराई से गठबंधन को लेकर असमंजस कि स्थिति पैदा की, उन्होंने हम लोगों को नीतीश का संदेसा आया कि, गठबंधन में उनका दम घुट रहा है वह सहज महसूस नहीं कर रहे है, उनकी तथाकथित सेकुलर आत्मा उन्हें धिक्कार रही है। हम लोग उनके इस झांसे में आ गए और उनका स्वागत कर दिया। नीतीश कुमार के नेतृत्व को लेकर अमित शाह के एलान के पीछे इसकी भूमिका भी रही होगी।

खत्म हो रहे हैं रोजगार

खत्म हो रहे हैं रोजगार

शिवानंद ने आगे लिखा, वोटि में हार-जीत का अपना गणित होता है और उस गणित से सिर्फ राजनीतिक पार्टियों का लाभ होता है लोगों की तकलीफें नहीं मिटती। मैं एक चुनाव अभियान में सिवान और दरौंदा विधानसभा के गांवों में दो दिन के दौरे पर गया था, वहां मैंने देखा छोटी-छोटी जातियों के बाहर कमाने गये लोग वापस लौट रहे हैं। उनसे वजह पूछने पर पता चला कि, शहर में वह जिन कारखानों में काम करते थे वह बंद हो गए हैं या बंद हो रहे हैं।

गांव में पांव पसार रहा भूख

गांव में इन लोगों के पास कोई काम नहीं है, उनके चेहरे पर भूख दिखाई दे रही थी। गांव में भूख लगातार पांव पसार रहा है और दिल्ली, बिहार में बैठी सरकारों के एजेण्डा में गरीबी, रोजी-रोजगार और भूख-प्यास के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा, वोट के गणित में यह सरकारें जरुर आगे हैं और इसकी वजह बहुत कुछ हम दिशाहीन विपक्षी नेताओं के सर भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+