लालू यादव ने जज से लगाई गुहार, 'जल्‍द फैसला कर दीजिए सर होली मनाएंगे'

Recommended Video

    Lalu Yadav ने CBI Court में Judge से लगाई ये गुहार | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। चारा घोटाला में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की गुरुवार को सीबीआइ कोर्ट में पेशी हुई। चारा घोटाले के तीन मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद सजा काट रहे लालू यादव ने सुनवाई कर रहे जज से आग्रह किया हैं कि होली के पहले फ़ैसला सुना दें। कोर्ट में मौजूद वकीलों के मुताबिक दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू ने सीबीआई जज से गुहार लगाई और कहा कि सर होली से पहले सुनवाई कर दीजिए।

     हुज़ूर जल्द फैसला सुना दीजिए जिससे होली आराम से मना सकें

    हुज़ूर जल्द फैसला सुना दीजिए जिससे होली आराम से मना सकें

    इस पर सीबीआई जज शिवपाल सिंह ने लालू को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनके केस की सुनवाई पूरी कर दी जाएगी। कोर्ट में अपनी बात रखते हुए लालू यादव ने कहा कि हुज़ूर जल्द फैसला सुना दीजिए जिससे होली आराम से मना सकें। इसपर जज ने कहा कि वो जल्द फ़ैसला सुनाएंगे लेकिन लालू यादव गलत अधिकारियों के कारण फंसे हैं। इस पर लालू यादव ने कहा कि सर सिस्टम बहुत गड़बड़ है। तो जज ने बताया कि आप चाहेंगे तभी सिस्टम ठीक होगा।

    लालू बोले- आपने जो जजमेंट दिया है उसमें आपका बहुत नाम हुआ है

    लालू बोले- आपने जो जजमेंट दिया है उसमें आपका बहुत नाम हुआ है

    इसके बाद लालू यादव ने कहा कि चाईबासा कोषागार से संबंधित अवैध निकासी के मामले में हड़बड़ी में फैसला हुआ है और देवघर मामले में आपने जो जजमेंट दिया है उसमें आपका बहुत नाम हुआ है। इस जज ने चुटकी लेते हुए कहा कि, उनका नाम नहीं हुआ है, लालू प्रसाद की वजह से वे फेमस हो गए हैं। इस पर लालू यादव बोले, तब तो रहम कीजिए सर। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए लालू यादव ने वैलेंटाइन को बेफिजूल डे बताया। बिहार में उपचुनाव में जदयू के चुनाव नहीं लड़ने के प्रश्न पर कहा कि कोर्ट का फैसला आने के बाद इस मामले पर कुछ कह पाएंगे।

    दो मामलो पर चल रही है सुनवाई

    दो मामलो पर चल रही है सुनवाई

    फिलहाल लालू राँची के बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं और राँची में उनके ख़िलाफ़ चारा घोटाले के दो मामले एक जो दुमका कोषागार से सम्बंधित हैं और दूसरा डोरंड कोषागार से ग़बन का मामला है, उसका ट्रायल चल रहा है। डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित मामले में सीबीआइ की ओर से जहां गवाही दर्ज की गई। वहीं दुमका मामले में लालू की ओर से अदालत में बहस की गई। लालू प्रसाद ने कोर्ट परिसर में मीडियाकर्मियों से बातचीत की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+