पीएम मोदी पर रितेश देशमुख का तंज, बोले- 56 इंच की तो गोदरेज की अलमारी होती है
नई दिल्ली। कांग्रेस के जाने माने दिवंगत नेता विलासराव देशमुख के बेटे और बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। वे महाराष्ट्र के लातूर में कांग्रेस की तरफ से रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान रितेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। रितेश ने यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 56 इंच का सीना होने का दावा करते हैं। मगर एक बार प्रियंका गांधी ने कहा था कि देश चलाने के लिए 56 इंच का सीना नहीं बल्कि दिल अच्छा होना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे हैरत होती है कि 56 इंच का सीना कैसा होता है? लोग 56 इंच की गोदरेज अलमारी खरीद सकते हैं। देश के भविष्य के लिए 56 इंच की छाती परिवर्तन नहीं ला सकती।'

रितेश ने आगे कांग्रेस का गुणगान करते हुए कहा कि 'आज लोगों के पास कांग्रेस के कारण ही मोबाइल फोन हैं। कंप्यूटर भी कांग्रेस की देन है। देश को बीजेपी नहीं बल्कि कांग्रेस के कारण आजादी मिली है।' रितेश के इस भाषण का वीडियो भी सामने आया है जिसे कांग्रेस के समर्थक जमकर शेयर भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- VIDEO: रितेश देशमुख के दो साल के बेटे ने किया फिटनेस चैलेंज, तैमूर को किया नॉमिनेट, वीडियो वायरल
बता दें कि राजनीतिक घराने के रितेश ने राजनीति की जगह बॉलीवुड में करियर चुना। उनकी आखिरी फिल्म टोटल धमाल थी जो कि बाक्स ऑफिस पर सफल भी रही थी। बता दें कि इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स भी किसी न किसी राजनीतिक दल के लिए चुनाव प्रचार करते दिख रहे हैं।
बता दें कि पिछले साल रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी की मूर्ति के साथ फोटो खिंचवाने के चलते चर्चा में आ गए थे। हालांकि बाद में उन्होंने इससे जिन लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है उनसे माफी भी मांग ली। दरअसल देशमुख रायगढ़ के किल में किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। यहां उन्होंने शिवाजी की मूर्ति के साथ फोटो खींचकर शेयर की जो कि शिवाजी के अनुयायियों को पसंद नहीं आया।
यह भी पढ़ें- जानिए महाराष्ट्र की लातूर लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से












Click it and Unblock the Notifications