VIDEO: रितेश देशमुख के दो साल के बेटे ने किया फिटनेस चैलेंज, तैमूर को किया नॉमिनेट, वीडियो वायरल

बॉलीवुड के सितारे अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किसी न किसी चैलेंज को करते हुए उसका वीडियो पोस्ट करते हैं। कुछ दिन पहले सभी फिल्मी सितारों ने फिटनेस चैलेंज को काफी सीरियसली लेते हुए इसकी वीडियो शेयर किए थे।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सितारे अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किसी न किसी चैलेंज को करते हुए उसका वीडियो पोस्ट करते हैं। कुछ दिन पहले सभी फिल्मी सितारों ने फिटनेस चैलेंज को काफी सीरियसली लेते हुए इसकी वीडियो शेयर किए थे। अब इस फिटनेस चैलेंज को एक कदम आगे ले जाते हुए बॉलीवुड की बच्चा पार्टी ने भी अपना लिया है। रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के दो साल के बेटे ने फिटनेस चैलेंज किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Genelia DSouza

रितेश देशमुख मे कुछ दिन पहले फिटनेस चैलेंज करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वो एक वॉर पर चढ़ते दिख रहे हैं। रितेश देशमुख ने ये फिटनेस चैलेंज करते हुए अपने बेटे राहिल को चैलेंज किया था। रितेश देशमुख ने जहां इस फिटनेस चैंलेज को बखूबी किया, तो वहीं उनका बेटा भी कुछ कम नहीं था। रितेश के दो साल के बेटे राहिल ने अपने बाबा के चैलेंज को एक्सेप्ट किया और उसे पूरा किया।

ये भी पढ़ें: इंडियन आइडल के ऑडिशन में कंटेस्टेंट को झेलना पड़ता है ये सब, पूर्व प्रतिभागी ने खोला पर्दे के पीछे का राज

एक्ट्रेस और रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया ने राहिल का फिटनेस चैलेंज करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'राहिल ने अपने बाबा का चैलेंज स्वीकार किया। उसने बाकी बच्चों को चैलेंज किया है। बच्चा फिट तो देश हिट।' नन्हें राहिल ने फिटनेस चैलेंज को बड़े ही शानदार तरीका से पूरा किया।

इसके बाद राहिल ने करण जौहर के बच्चों रूही और यश, करीना और सैफ के बेटे तैमूर और तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य को चैलेंज किया है। अब देखना ये होगा कि ये बाकी स्टार किड्स राहिल के चैलेंज को कर पाते हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन से यूजर ने पूछा, 'केरल के लिए दान दिया या नहीं?' पढ़िए क्या दिया महानायक ने जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+