ऋषि कपूर ने दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स की बेटी 'इंडिया' से की तैमूर की तुलना
पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स ने अपनी बेटी का नाम 'इंडिया' रखा है, रोड्स भारत के कल्चर से काफी प्रभावित हैं।
मुंबई। हिंदी सिनेमा के चॉकलेटी हीरो लेकिन ट्विटर पर एंग्रीमैन के नाम से विख्यात अभिनेता ऋषि कपूर ने एक बार फिर से उनलोगों को आड़े हाथों लिया है जिन्होंने उनके ग्रैंड चाइल्ड के नाम 'तैमूर' पर हल्ला मचाया है।
ऋषि कपूर ने तैमूर की तुलना रोड्स की बेटी से की
ऋषि कपूर ने इस बार सैफ और करीना के बेटे के नाम की तुलना पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स की बेटी से की है, जिन्होंने अपनी गुड़िया का नाम 'इंडिया' रखा था। एक्टर ने रोड्स को थैंक्यू कहते हुए उनकी फैमिली फोटो को शेयर किया है। ऋषि ने रूडस और उनकी पत्नी के इस फैसले को सही बताया है।
बच्चों के नाम रखने का अधिकार केवल मां-बाप का
गौरतलब है कि करीना कपूर ने हाल ही में एक सुंदर से बेटे को जन्म दिया है, करीना और सैफ की इस पहली संतान का नाम 'तैमूर' है, जिसे लेकर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा था, जिस पर नाना ऋषि कपूर काफी भड़क गए थे, उन्होंने ट्विटर पर आलोचना करने वालों पर गुस्सा निकालते हुए कहा था कि बच्चों के नाम रखने का अधिकार केवल मां-बाप का होना चाहिए और किसी तीसरे का हस्तकक्षेप इसमें नहीं होना चाहिए।
जॉन्टी रोड्स ने अपनी बेटी का नाम इंडिया रखा
यहां आपको ये भी बता दें कि पिछले साल पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स एक नन्हीं गुड़िया के पिता बने थे, जिसका नाम उन्होंने 'इंडिया' रखा था। इसकेे पीछे कारण उन्होंने बताया था कि वो भारत के कल्चर, प्यार, इमोशंस से बहुत प्रभावित हैं।
जॉन्टी रोड्स इंडिया केे कल्चर से प्रभावित
यहां केे लोग एक-दूसरे के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इस देश की खासियत है समृद्ध संस्कृति, परंपरा और विरासत की विविधता, जिसके चलते मुझे जैसे प्राणी पर भी यह देश जान छिड़कता है, यही सब मुझे बहुत आकर्षित करता है और मैं चाहता था कि यह सब मेरी बेटी भी महसूस करे इसलिए मैंने अपनी बेटी का नाम इंडिया रख दिया।













Click it and Unblock the Notifications