नवासे 'तैमूर' के नाम पर भड़के नाना ऋषि कपूर, लोगों को दिया करारा जवाब
सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे का नाम तैमूर रखे जाने पर भड़के लोगों को ऋषि कपूर ने ट्विटर पर करारा जवाब दिया है।
मुंबई। करीना कपूर ने हाल ही में एक सुंदर से बेटे को जन्म दिया है, करीना और सैफ की इस पहली संतान का नाम 'तैमूर' है, जिसे लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा हुआ है।
जिसे देखकर नाना ऋषि कपूर को काफी भड़क गए हैं, उन्होंने ट्विटर पर 'तैमूर' को लेकर हल्ला मचाने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने गुस्से में एक के बाद कई ट्वीट कर डाले और जमकर अपनी भड़ास निकाली।
ऋषि ने पहले ट्वीट में सैफ-करीना को बेटे के लिए बधाई दी और उसके बाद उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा कि कोई मां-बाप अपने बच्चे का नाम क्या रखना चाहता है, इसे लेकर लोग क्यों परेशान हैं? अपना काम करिए, इससे आपको क्या मतलब। मां-बाप की मर्जी।
इसके बाद भी जब लोग 'तैमूर' को लेकर अपनी राय देने से बाज नहीं आए तो उन्होंने गुस्से में लिखा 'अलेक्ज़ेंडर और सिकंदर कोई संत नहीं थे। ये दुनिया भर में बेहद प्रचलित नाम हैं। अपना काम करो न तुम। तुमको क्या तकलीफ है?













Click it and Unblock the Notifications