केंद्रीय मंत्री रिजिजू बोले, अनुराग कश्यप के ट्वीट देश के लिए अच्छे नहीं हैं
नई दिल्ली। निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप के ट्वीट को लेकर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे ट्वीट्स पर फिलहाल टिप्पणी नहीं करना चाहता। ये ट्वीट्स देश के लिए अच्छे नहीं है।

फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' से जुड़ा है विवाद
फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की रिलीज को लेकर मचे बवाल के बीच निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए ट्वीट किया था।
इसी के जवाब में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि ऐसे ट्वीट पर कमेंट नहीं नहीं करना चाहता हूं। ऐसे ट्वीट को तवज्जो नहीं दी जानी चाहिए, जो देश के लिए अच्छे नहीं हैं।
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने अनुराग कश्यप के ट्वीट को बिना किसी तर्क का करार दिया है। उन्होंने कहा कि ये लोगों का ध्यान आकर्षित करने की कवायद है।
अनुराग कश्यप ने पीएम को संबोधित करते हुए किया था ट्वीट
बता दें कि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अनुराग कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए लिखा था कि सर, आपने अपनी पाकिस्तान यात्रा के लिए देश से अभी तक माफी क्यों नहीं मांगी? आप वहां 25 दिसंबर को गए थे। इसी समय करन जौहर अपनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग कर रहे थे।
आपको बता दें कि 'ऐ दिल है मुश्किल' फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान खास भूमिका निभा रहे हैं जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज पर विवाद हो रहा है।
अनुराग कश्यप ने इसी मुद्दे पर ट्वीट किए थे। उन्होंने एक और ट्वीट में कहा कि हम अपनी समस्या फिल्मों पर थोपकर और उस पर बैन लगाकर सुलझाते हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications