'Hi गलवान...', ऋचा चड्ढा के सेना और गलवान पर ट्वीट से बवाल, पहले भी कई बार दे चुकी हैं विवादित बयान
'Hi गलवान...', ऋचा चड्ढा के सेना और गलवान पर ट्वीट से बवाल, पहले भी कई बार दे चुकी हैं विवादित बयान
Richa Chadha Galwan tweet: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अपने 'Hi गलवान...' ट्वीट को लेकर आलोचकों के निशाने पर आ गई हैं। अपने 'गलवान' ट्वीट के लिए सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा ट्रोल हो रही हैं। ऋचा चड्ढा ने कहा था, ''Galwan says Hi'' इस ट्वीट पर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया यूजर का कहना है कि ऋचा चड्ढा ने भारतीय सेना का अपमान किया है। वहीं बीजेपी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि ऋचा चड्ढा हमारे सशस्त्र बलों का अपमान किया है, जो बिल्कुल भी सही जाने के लायक नहीं है।' लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है जब एक्ट्रसे ऋचा चड्ढा अपने विवादित बयान को चर्चाओं में हैं। आइए जानें क्या है पूरा माजरा और एक्ट्रेस के पुराने विवादित ट्वीट के बारे में?

ऋचा चड्ढा ने कहा- Galwan says Hi...
असल में उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार (22 नवंबर) को कहा था कि अगर केंद्र सरकार आदेश दे तो वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी PoK को वापस लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ऋचा चड्ढा ने ट्वीट किया और लिखा, ''Galwan says Hi'' ऋचा चड्ढा के इसी ट्वीट पर बवाल मचा हुआ है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद ऋचा चड्ढा ने अब यह ट्वीट डिलीट कर दिया है।

'ऋचा चड्ढा ने देश की सेना का मजाक उड़ाया है...'
सोशल मीडिया पर कई यूजर ने ऋचा चड्ढा को ट्रोल किया है। ट्विटर यूजर ने लिखा, गलवान घाटी में चीनी सेना से भारतीय सेना ने बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी। लेकिन ऋचा चड्ढा ने उनकी बहादुरी का अपमान किया है और देश की सेना का भी मजाक उड़ाया है। बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह ने कहा कि ये ट्वीट काफी शर्मनाक है। उन्होंने कहा ये हमारे सशस्त्र बलों का अपमान किया है।

'ऋचा चड्ढा हैं थर्ड ग्रेड एक्ट्रेस...'
बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह ने अपने एक अन्य ट्वीट में ऋचा चड्ढा को थर्ड ग्रेड एक्ट्रेस बताया है। मनजिंदर सिंह ने लिखा, ''ऋचा चड्ढा जैसी थर्ड ग्रेड बॉलीवुड एक्ट्रेस ओछे पब्लिसिटी स्टंट के लिये भारतीय सेना का अपमान कर रही हैं। उनका ये ट्वीट भारत विरोधी सोच को साफ-साफ दिखाता है। मैं मुंबई पुलिस से मांग करता हूं कि वो कानून कार्रवाई करें।'' बता दें कि 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे।

नुपुर शर्मा विवाद पर भी ऋचा चड्ढा ने दिया था विवादित बयान
ऐसा पहली बार नहीं है, जब ऋचा चड्ढा अपने किसी ट्वीट को लेकर चर्चा में आई हों। इससे पहले ऋचा चड्ढा बीजेपी की पूर्व नेता नूपुर शर्मा के मामले पर भी विवादित ट्वीट कर चुकी हैं। नूपुर शर्मा के पैगंबर मुहम्मद वाले विवादित बयान पर माफी मांगने वाली बात पर ऋचा चड्ढा ने तंज किया था। ऋचा ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से लिखा था, ''सिर्फ अपने कहे हुए शब्दों को वापस लेना माफी नहीं है। अगर उन्होंने दबाव में आकर ऐसा कहा है तो यह माफी नहीं मानी जाएगी। इतिहास इस बात का गवाह है कि जब-जब जान बचानी थी, माफी ही काम आनी थी। अपने हीरो का सम्मान ठीक है?'' वहीं ऋचा चड्ढा ने अपने पोस्ट के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें एक लड़की हाथ में पोस्टर लेकर खड़ी है, इस पोस्टर लिखा था, ''अब्बा जो थे वालिद इनसे माफी मांगा करते थे।''

कंगना रनौत पर भी ऋचा चड्ढा ने किया था तंज
ऋचा चड्ढा ने कंगना रनौत पर भी तंज कसा था। ऋचा चड्ढा ने कहा था, ''बीते कुछ सालों कंगना बॉलीवुड की आलोचना करने वालों में सबसे आगे रही हैं। कंगना ने इंडस्ट्री को गटर तक कह दिया था, उन्होंने बहुत ही सही तरीके से एक कहानी बनाई थी कि मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री सभी खामियों का अड्डा है। यहां के लोग किलर हैं। लेकिन इस फेक नैरेटिव में कई लोगों ने हिस्सा लिया कई लोगों ने नहीं। अब कुछ लोग कंगना की फिल्म के पिट जाने का जश्न मना रहे हैं। हालांकि फिल्म की असफलता का जश्न नहीं मनाना चाहिए। यह गलत है क्योंकि फिल्म में सैकड़ों लोग काम करते हैं।''












Click it and Unblock the Notifications