I Love you बोलने की इतनी बड़ी सजा मिली, अब लगता है कि मुझे आत्महत्या कर लेनी चाहिए: रिया चक्रवर्ती
नई
Recommended Video

रिया चक्रवर्ती ने की खुलकर बात
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का नाम इन दिनों सभी न्यूज चैनलों की हेडलाइन में है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से ठीक 6 दिन पहले उनका घर छोड़कर जाने के लिए रिया को शक की नजरों से देखा जा रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती को लेकर कई सारे दावे किए गए और संगीन आरोप भी लगे। इन सभी आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए गुरुवार को रिया चक्रवर्ती ने इंडिया टुडे से खास बातचीत की।

2013 में हुई थी पहली बार मुलाकात
रिया ने बताया, साल 2013 की बात है जब उनकी फिल्म रिलीज हो चुकी थी और सुशांत की काई पो चे रिलीज होने वाली थी। हम पहली बार यशराज जिम में मिले थे। आते-जाते समय हम अक्सर मिल जाते थे और काफी अच्छे से बात करते थे। हम एक दूसरे के साथ अपने दुख-दर्द भी बांटने लगे थे। रिया ने कहा, मुझे याद है मैंने उस समय सोचा था कि इससे तो बैठकर बात करनी पड़ेगी, इसके बाद हमारी मुलाकात 13 अप्रैल, 2019 को रोहिणी अय्यर की पार्टी की पार्टी में हुई थी।

आई लव यू शब्द बोलने की इतनी बड़ी सजा मिली
रिया ने बताया कि उसी पार्टी से उनका और सुशांत का रिश्ता शुरू हुआ। रिया ने कहा, 'प्यार हम दोनों को हुआ था, सुशांत तो कहता था कि उसे एक दिन में ही हो गया था मुझसे प्यार। मैंने उससे कहा था कि आई लव यू शब्द बोलने में मैं कम से कम दो-तीन महीने का समय लूंगी। तब उस समय मुझे कहां पता था कि उस आई लव यू की इतनी पड़ी सजा मुझे मिलेगी। मैंने सुशांत से कहा था कि आई लव यू कहना बहुत बड़ी बात है और मैं समय लूंगी।'

शादी के बारे में कभी सीधे बात नहीं की
इंटरव्यू में रिया ने आगे बताया कि सुशांत और उनके बीच काफी गहरा प्यार था। रिश्ता शुरू होने के कुछ समय बाद ही वह उनके साथ रहने लगी थीं, हालांकि सुशांत के साथ उन्होंने कभी शादी के बारे में सीधी बात नहीं की। रिया के मुताबिक उनका रिश्ता कुछ ऐसा था कि वह सुशांत से अक्सर कहा करती थीं कि उन्हें एक छोटा सुशांत चाहिए। बता दें की रिया ने इंटरव्यू में कई और मुद्दों पर बात की और अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई ही दी।

मुझे और मेरे परिवार को आत्महत्या कर लेनी चाहिए: रिया
खुद पर लगाए जा रहे आरोपों पर बोलते हुए रिया ने कहा, 'मैं करोड़पति नहीं मिडिल क्लास फैमिली से हूं, मेरी मां बीमार है,अस्पताल जा सकती है, मेरा भाई पढ़ता है जो अब कॉलेज नहीं जा पाएगा शायद। विच हंट किया जा रहा है, मुझे विषकन्या बताया जा रहा है। काला जादू करती हूं, ये बताया जा रहा है।' रिया ने आगे कहा, 'अब मुझे लगता है कि मुझे और मेरे परिवार को आत्महत्या कर लेनी चाहिए। बेहतर होगा कि कोई हमें गोली मार दे। हम मिडिल क्लास के लोग हैं, जब इज्जत ही नहीं है तो क्या करें।'

दोस्त से पता चला सुशांत की मौत के बारे में
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के ठीक 6 दिन पहले रिया ने उनका घर छोड़ दिया था, इससे पहले दोनों लिवइन में साथ रहते थे। जब उनसे पूछा गया कि सुशांत की मौत की जानकारी कैसे मिली? तो उन्होंने कहा, 14 जून की दोपहर करीब 2 बजे मैं अपने भाई के साथ घर में थी, तभी मेरी एक दोस्त का फोन आया और उसने का कि ऐसी अफवाह है मीडिया में इसे रोको। फ्रेंड ने मुझसे कहा कि मैं सुशांत से कहूं कि वह सामने आकर इस पर बयान दे। मुझे भी उस समय लगा कि ऐसा कैसे हो सकता है, लेकिन 15 मिनट बाद ही सच दुनिया के सामने आ गया।

सुशांत सिंह के पैर छूकर कहा था Sorry Babu
इस बीच इंटरव्यू में जब रिया से उस चर्चित शब्द के बारे में पूछा गया जिसे उन्होंने सुशांत का शव देखने के बाद कहा था, तो उस पर बोलते हुए रिया ने कहा, 'हां...ऐसे समय में कोई और कहेगा भी तो क्या? ये कि आई एम सॉरी की आपने अपनी जान गंवा दी। आज भी मैं सॉरी हूं क्योंकि इस तरह की बातें हो रही हैं, सुशांत की मौत का मजाक बना दिया गया है। मैं सॉरी हूं क्योंकि आज उनके काम को याद नहीं किया जा रहा है।'
यह












Click it and Unblock the Notifications