SSR Case:रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू पर सुशांत के पिता के वकील ने उठाए सवाल, कहा-सिर्फ अच्छे समय के लिए था साथ
नई दिल्ली। Sushant Singh Rajput सुशांत सिंह राजपूत मामले में इस मामले की सबसे बड़ी किरदार रिया चक्रवर्ती ने आज मीडिया के सामने आकर खुलकर बात की। एक टीवी चैनल के साथ रिया चक्रवर्ती( Rhea Chakraborthy) ने इंटव्यू के दौरान तमाम खुलासे किए। रिया के इंटरव्यू को लेकर सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने कई सवाल खड़े किए हैं। रिया द्वारा इंटरव्यू में कहीं गई बातों पर उन्होंने सवाल उठाए हैं।

रिया के इंटरव्यू पर सुशांत के पिता के वकील का सवाल
सुशांत सिंह राजपूत केस में आरोपी रिया चक्रवर्ती ने एक निजी चैनल के साथ बातचीत के दौरान सुशांत के साथ अपने रिश्तों को लेकर कई अहम खुलासे किए तो वहीं सुशांत और उसके परिवार के बीच रिश्तों को लेकर कई बातें कही। रिया के इंटरव्यू के बाद सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने रिया पर कई सवाल दागे। विकास सिंह ने कहा कि रिया सुशांत के साथ रानी की तरह रही, लेकिन सिर्फ अच्छे दिनों में उसका साथ दिया। रिया ने सुशांतक का फायदा उठाया।

रिया ने सुशांत का फायदा उठाया: विकास सिंह
विकास सिंह ने रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुशांत सिंह राजपूत किंग साइज लाइफ जीना चाहते थे, जिसका फायदा रिया ने उठाया, क्योंकि वो उसके साथ रहती थी। वो लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे, लेकिन क्या लिव-इन में रहने वालों का अपने साथी के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं होती। जब तक सब ठीक था, रिया सुशांत के साथ रही, लेकिन मुश्किल में उसे अकेला छोड़कर वहां से चली गई, जबकि वो खुद कह रही है कि सुशांत की मानसिक स्थिति के बारे में सिर्फ वो जानती थी। ऐसे में 8 जून की रात वो अचानक घर छोड़कर क्यों चली गई, वो भी बिना उनके परिवार के किसी भी सदस्य को बताए।

रिलेशन पर उठाए सवाल
विकास सिंह ने कहा कि जब तक सुशांत ठीक था रिया उसके साथ रही, लेकिन जैसे ही बुरा वक्त आया वो उसे छोड़कर चली गई। विकास सिंह ने लिव इन रिलेशन को लेकर सवाल खड़े किए और कहा कि क्या इस रिलेशन में साथी के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं होती। रिया ने सिर्फ अच्छे वक्त में सुशांत का फायदा उठाया। रिया ने अपने फायदे के लिए सुशांत को उसके परिवार से दूर किया। सुशांत को उसकी बहनों से दूर किया। वो सुशांत के पिता के मैसेज तक का रिप्लाई नहीं करती थी।












Click it and Unblock the Notifications