अब सामने आई सुशांत और रिया की Whatsapp चैट, इन बातों का था जिक्र

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। पहले नेपोटिज्म को सुशांत की मौत की वजह बताई गई, लेकिन उनके पिता की FIR के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती शक के घेरे में आ गईं। जिसके बाद उनके ऊपर आरोपों की बौछार होने लगी। जिस पर रिया अपना बचाव कर रही हैं। अब उन्होंने अपने वकील के जरिए सुशांत के साथ Whatsapp पर हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।

सुशांत ने की रिया के परिवार की तारीफ

सुशांत ने की रिया के परिवार की तारीफ

Whatsapp पर बात के दौरान सुशांत लिखतें हैं- तुम्हारा परिवार बहुत ही शानदार है। तुम्हारे पिता भी बहुत सही हैं। शोविक सहानुभूति से भरा हुआ है। मेरी जिंदगी में जरूरी बदलाव का कारण तुम हो। तुम सब के आसपास रहना मेरे लिए खुशी की बात है। चियर्स मेरी रॉकस्टार बनने के लिए। उसी के दो मिनट बाद सुशांत ने दूसरा मैसेज किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि प्लीज तुम मुस्कुराती रहा करो, ऐसे में तुम अच्छी लगती हो। अब मैं सोने की कोशिश करता हूं। काश मुझे जमीला जैसा कोई सपना आए, टाटा (BYE)। इस पर रिया जवाब देती हैं कि जाओ सो जाओ मेरे स्वीट ब्वॉय। लैंड करने के बाद मैं मैसेज करूंगी, आशा है तब तुम चांद पर होगे।

सुशांत ने बहन का किया जिक्र

सुशांत ने बहन का किया जिक्र

इसके दो घंटे बाद रिया ने दोबारा मैसेज किया और सुशांत से पूछा कैसे हो। जिस पर सुशांत का जवाब आया कि अच्छा नहीं हूं। मेरी बहन अब सिड भाई को विक्ट‍म कार्ड खेलकर मैनिपुलेट कर रही है ताकि इस पूरी बात से ध्यान भटक कर मेरे ऊपर आ जाए। मैंने उन्हें फिजिकली पनिशमेंट दी, जो दुख की बात है। जिस पर रिया ने लिखा प्लीज मुझे मीटिंग के बाद फोन करना। फिर सुशांत का एक लंबा मैसेज आया, जो प्रियंका के लिए था। सुशांत ने लिखा कि तुम ये सब करो, तुम शराब के नशे में की गई हरकत को विक्टम कार्ड खेल कर उसे कवरअप करने की कोशिश कर रही। मेरी प्यारी बहन ऊपर भगवान हैं और हमारी मां भी। उनकी सीख के मुताबिक तुमने जो किया वो अपराध है। उन्होंने आगे लिखा कि तुम्हें अपने अहंकार में सही चीजें नहीं नजर आ रहीं, मैं नहीं डरता। मैं दुनिया में बदलाव लाने के लिए अपना काम जारी रखूंगा।

बहन से थी अनबन?

बहन से थी अनबन?

इसके बाद का मैसेज जो रिया को भेजा गया वो सिड के लिए था। सुशांत ने लिखा कि उसने तुम्हारी आंखों के सामने मारा। सब सोच रहे कि उसने शराब के नशे में ये सब किया होगा। तुम उसकी विक्टम कार्ड वाली बात मान भी रहे हो। इसके बाद भी प्रियंका के बारे में लंबी बातें रिया और सुशांत में हुईं। अब इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि सुशांत और बहन प्रियंका में कुछ अनबन थी, रिया ने इसे प्रुफ करने के लिए ये व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट जारी किया है।

डायरी का एक पेज भी किया शेयर

डायरी का एक पेज भी किया शेयर

Whatsapp चैट के अलावा शनिवार को रिया ने सुशांत की डायरी के एक पेज को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसे उन्होंने सुशांत की ग्रेटिट्यूड लिस्ट बताया। इस कागज में लिखा है कि, मैं अपने जीवन के लिए आभारी हूं। मैं अपने जीवन में लिलू का आभारी हूं। मैं अपने जीवन में बेबू के लिए आभारी हूं। मैं अपने जीवन में सर के लिए आभारी हूं। मैं अपने जीवन में मां के लिए आभारी हूं। मैं अपने जीवन में दोस्तों के लिए आभारी हूं। इन सभी के मेरी लाइफ में आने से मैं बहुत ही खुश हूं।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+