क्या सुशांत फैमिली को बदनाम करने वाले इंस्टाग्राम अकाउंट में है रिया का हाथ? वकील ने बताई सच्चाई

नई दिल्ली: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो महीने का वक्त हो गया है। इस केस में हत्या और सुसाइड को लेकर रहस्य अभी भी बरकरार है। बिहार पुलिस ने जांच शुरू तो की थी लेकिन उन्हें मुंबई पुलिस से कोई मदद नहीं मिली। सीबीआई ने भी इस मामले में एफआईआर दर्ज की है, लेकिन मामला कोर्ट में होने के चलते अभी ज्यादा कार्रवाई नहीं हो पाई। इस बीच इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट चर्चा में है, जिसके जरिए सुशांत के परिवार की छवि खराब की जा रही है।

Recommended Video

    Sushant Singh की Post Mortem Report में नहीं लिखा है Death Time, Lawyer ने उठाए सवाल |वनइंडिया हिंदी
    सुशांत फैमिली के लिए 'गंदी बातें'

    सुशांत फैमिली के लिए 'गंदी बातें'

    दरअसल suhrita_sengupta78 नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट है, जिस पर सुशांत के परिवार को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं जा रही हैं। इस अकाउंट के प्रोफाइल डिस्क्रिप्शन में "Suhrita Sengupta, Writer Feminist, Proud Bengali लिखा है। हाल ही में बने इस इंस्टाग्राम अकाउंट पर ज्यादा फॉलोवर्स तो नहीं हैं, लेकिन इसके हर पोस्ट पर कमेंट की बाढ़ आ गई है। इस अकाउंट पर लगातार सुशांत की बहन श्वेता और मीतू को निशाना बनाया जा रहा है। साथ ही उनके कपड़ों, शक्ल पर गंदे-गंदे कमेंट किए जा रहे हैं।

    रिया के लिए इंसाफ की मांग

    रिया के लिए इंसाफ की मांग

    इस अकाउंट पर रिया चक्रवर्ती को एक संस्कारी लड़की बताया गया है। साथ ही उसे झूठे मामले में फंसाने का भी आरोप है। इसके अलावा कई पोस्ट में आलिया भट्ट की भी तारीफ की गई है। सुशांत के फैन्स का कहना है कि ये अकाउंट रिया चक्रवर्ती और उनकी टीम चला रही है, ताकी सुशांत फैमिली को बदनाम किया जा सके। जिस पर रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने सफाई दी है। उनके मुताबिक इस अकाउंट से रिया चक्रवर्ती या फिर उनकी टीम का कोई लेना-देना नहीं है। ये एक फेक अकाउंट हो सकता है।

    #justiceforrhea का इस्तेमाल

    #justiceforrhea का इस्तेमाल

    चार दिन पहले बने इस इंस्टाग्राम अकाउंट के रविवार सुबह तक सिर्फ 559 फॉलोवर्स थे। इतने कम फॉलोवर्स के बाद भी ये अकाउंट ट्रेंड कर रहा है क्योंकि इस पर जमकर लोग कमेंट कर रहे हैं। इस अकाउंट से सिर्फ रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट को फॉलो किया गया है। इसके अलावा हैशटैग #justiceforrhea का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस अकाउंट के प्रोफाइल में जो फोटो लगी है, वो भी ब्लर है।

    21 अगस्त का याचिका पर सुनवाई

    21 अगस्त का याचिका पर सुनवाई

    वहीं एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 21 अगस्त तक टल गई है। इस जनहित याचिका को वकील अजय अग्रवाल ने दायर किया था। इस बारे में मीडिया से बात करते हुए सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने मामले में लंबी बहस सुनी है, मैं चाहता हूं कि कोर्ट कहे कि मामले की सीबीआई जांच सही है। कोर्ट को मुंबई पुलिस को आदेश देना चाहिए कि वो मामले में सीबीआई को सहयोग करें।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+