रिया चक्रवर्ती की कमाई और इन्वेस्टमेंट में झोल! फिर से सवाल-जवाब करना चाहती है ED

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में सीबीआई के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय(ईडी)भी जांच कर रहा है। ईडी ने शुक्रवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से करीब 8 घंटे पूछताछ की। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की ओर से रिया चक्रवर्ती पर पैसे निकलवाने, धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना देकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया की इनकम और निवेश एक दूसरे से मेल नहीं खा रहे हैं। जिसे लेकर ईडी उन्हें पूछताछ के लिए फिर से बुला सकती है।

Recommended Video

    Sushant Rajput Case : ED को Rhea Chakraborty के अकाउंट में नहीं मिले 15 करोड़ | वनइंडिया हिंदी
    खार में 80 लाख की खरीदी गई प्रॉपर्टी को लेकर जांच कर रही है ED

    खार में 80 लाख की खरीदी गई प्रॉपर्टी को लेकर जांच कर रही है ED

    ईडी मे रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत की मैनेजर श्रुति मोदी से भी पूछताछ की है। अधिकारियों ने कहा कि चक्रवर्ती, मोदी और शौबिक के बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किए गए है। ईडी इस मामले की जांच रिया चक्रवर्ती की आय, निवेश, व्यापार सौदों और पेशेवर सौदों और लिंक के आसपास कर रही है। ई़डी रिया द्वारा खार में 80 लाख की खरीदी गई प्रॉपर्टी को लेकर जांच कर रही है।

    रिया की आय और निवेश बेमेल

    रिया की आय और निवेश बेमेल

    एजेंसी चक्रवर्ती से उनकी आय और निवेश के बीच कथित बेमेल पर अधिक जवाब चाहती है। उन्होंने कहा कि चक्रवर्ती ने लगभग 14 लाख रुपये की आय बताते हुए आयकर रिटर्न दाखिल किया है, जबकि उनके निवेशों का मूल्य कथित रूप से अधिक है। उनके पिता का कहना है कि, वे एक सेवानिवृत्त रक्षाकर्मी हैं जिन्हें हर महीने लगभग एक लाख रुपये की पेंशन मिलती है। बताया जा रहा है कि, ईडी रिया को 10 अगस्त को फिर से पूछताछ के लिए बुला सकती है।

    रिया ने इनकम टैक्स में दिखाई थी 14 लाख की आय

    रिया ने इनकम टैक्स में दिखाई थी 14 लाख की आय

    ईडी से पूछताछ के दौरान सामने आया कि रिया ने साल 2018 में 80 लाख रुपए मुंबई के खार इलाके में फ्लैट कर खरीदा था, जिसके लिए उन्होंने लोन भी लिया हुआ था। फ्लैट की 45 फीसदी कीमत अकेले रिया ने चुकाई थी। सामने आई कई खबरों के मुताबिक साल 2019 में सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट में 50 करोड़ रुपए थे, जिसमें सिर्फ अब 1 करोड़ से कुछ ज्यादा रकम बची है। इस दौरान उनके खाते से रिया और शौविक के अकाउंट में काफी पैसे ट्रांसफर हुए हैं।

    ईडी की जांच में रिया के भाई के बैंक अकाउंट भी शामिल

    ईडी की जांच में रिया के भाई के बैंक अकाउंट भी शामिल

    ईडी ने राजपूत के दोस्त और रूममेट सिद्धार्थ पिठानी को शनिवार को मनी लॉन्ड्रिंग केस के सिलसिले में पेश होने के लिए बुलाया है। पिठानी वर्तमान में मुंबई से बाहर हैं। 10 अगस्त को रिया के परिवार को भी पूछताछ के लिए भी बुलाया जा सकता है. इसके अलावा सीबीआई ने भी छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिनमें रिया, उनके पिता इंद्रजीत, भाई शौविक, मां संध्या, सैमुअल मिरांडा, सुशांत के हाउस मैनेजर और सुशांत की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी के नाम शामिल हैं

    अपनी कमाई से चला रही थी खर्च

    अपनी कमाई से चला रही थी खर्च

    पिता केके सिंह द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए सुशांत सिंह राजपूत के फंड को गबन करने के आरोपों के बारे में आठ घंटे के लिए ईडी के साथ अपना बयान दर्ज किया। रिया ने स्पष्ट रूप से सभी आरोपों का खंडन किया। रिया ने ईडी को बयान दिया कि उसने पर्सनल खर्चों में उसने सुशांत के पैसे का इस्तेमाल नहीं किया। साथ ही रिया ने यह भी बताया कि मुंबई के सब अर्बन इलाके में फ्लैट खरीदने के लिए उन्होंने बैंक से लोन लिया था। रिया ने कहा कि मैं अपनी कमाई से अपना खर्च चला रही थी।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+