दिल्ली कांग्रेस के घोषणा पत्र पर दिखा 'मोदी इफेक्ट'

उन्होने वादा किया है कि वह दिल्ली में डबल डेकर फ्लाई ओवर, मोनोरेल नेटवर्क स्थापित करने और यातायात की भीड़ को कम करने के लिए ट्राम लाइन जैसी परियोजनाओं की शुरूआत करेंगी।
उन्होने कहा कि अगर हमारी पार्टी सत्ता में आती है तो हम बेघरों को घर, नागरिकों को सुविधाएं देंगे और दिल्ली को ज्ञान उद्योग केंद्र में बदलने का प्रयास करेंगे। दिल्ली में बढ़ती यातायात समस्या से निपटने के लिए उन्होने सार्वजनिक परिवहन को मजबूत किये जाने पर जोर दिया है साथ ही उन्होने वादा किया है कि कांग्रेस की सरकार आने पर दिल्ली के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 20 शौचालय जरूर बनेंगे।
बताया जा रहा है कि यह पहला मौका है जब चुनाव विकास का मुद्दा लेकर लड़े जा रहे हैं। हालांकि अभी तक कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र जारी नहीं किया गया है लेकिन घोषणा पत्र पर मोदी के विकास मॉडल का असर जरूर देखा जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
