पूर्व सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने कहा, पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश
नई दिल्ली। 29 सितंबर 2016 को इंडियन आर्मी ने पीओके में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। जिस समय सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी उस समय जनरल (रिटायर्ड) दलबीर सिंह सुहाग सेना प्रमुख थे। जनरल सुहाग ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में बताया है कि उन्होंने कैसे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उरी आतंकी हमले के बाद कुछ विकल्प दिए और तब जाकर कहीं सर्जिकल स्ट्राइक का फैसला हो सका। 18 सितंबर 2016 को जम्मू कश्मीर के उरी में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले में 19 जवान शहीद हो गए थे। सर्जिकल स्ट्राइक इसी हमले का बदला लेने के लिए अंजाम दिया गया था।

जनरल ने की पीएम मोदी की तारीफ
जनरल सुहाग ने बताया, 'मैंने 23 सितंबर को पीएम के सामने कुछ विकल्प पेश किए। शुरुआत में कुछ विचार-विमर्श के बाद पीएम ने उनकी ओर से पेश किए एक विकल्प को मंजूरी दी। इसके बाद सेना ने उस विकल्प को सफलतापूर्वक अंजाम दिया और देश को सेना पर आज भी गर्व है।' जनरल सुहाग के मुताबिक सर्जिकल स्ट्राइक पीएम मोदी की तरफ से लिया गया एक ऐसा फैसला था जो निर्भीकता और बहादुरी से भरा था। जनरल सुहाग की मानें तो भारत एलओसी पार करके पाकिस्तान को कड़ा संदेश देना चाहता था। जनरल सुहाग की मानें तो सेना पाकिस्तान पर हमला करके उसे बड़ा नुकसान कर सकती है और साथ ही जानमाल के नुकसान के बिना लौट भी आएगी। जनरल सुहाग ने कहा कि जो विकल्प सेना ने चुना वह कठिन था और चुनौती भरा था। लेकिन सेना ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने के लिए यह कदम उठाया था।
सर्जिकल स्ट्राइक में इंडियन आर्मी के स्पेशल कमांडोज, पाकिस्तान के हिस्से वाले कश्मीर के अंदर तक दाखिल हुए थे। इन कमांडोज ने आतंकवादियों के सात कैंप्स को तबाह कर दिया था। करीब 250 किलोमीटर के क्षेत्र में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था। इस सर्जिकल स्ट्राइक में पाकिस्तान मिलिट्री के भी कुछ स्थानों को तबाह कर दिया था। आज जानिए उन कमांडोज के बारे में जिन्होंने इस सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। ये भी पढ़ें-बीएसएफ के डीजी बोले-पाकिस्तान से ले लिया है जवान की हत्या का बदला
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications