AIIMS MBBS entrance exam 2017: टली रिजल्ट आने की तारीख
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान या एम्स (AIIMS) आज एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा 2017 के परिणाम आज घोषित नहीं करेगा। बता दें कि एम्स ने यह परीक्षा 28 मई को संपन्न कराई थी।
वहीं पेपर लीक के मामले में एक्टिविस्ट आनंद राय की शिकायत पर एक कमेटी बनाकर जांच की जा रही है। बता दें कि परीक्षार्थी अपना रिजल्ट एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.org पर सर्च कर सकते हैं।

बीते साल परीणाम 14 जून को घोषित किए गए थे, ऐसे में माना जा रहा था कि इस साल के परिणाम भी आज घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट घोषित होने के बाद तीन चरण की काउंसलिंग शुरू की जाएगी।
फिर हर जगह एबिलेवल होगा रिजल्ट
बता दें कि जो कैंडिडेट्स एमबीबीएस की काउंसलिंग के लिए क्वालिफाई करेंगे उनके रोल नंबर आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद परिणाम एम्स की अन्य शाखाओं पर मौजूदद होगा। यह परिणाम दिल्ली, पटना,भोपाल, जोधपुर, भुवनेश्वर,ऋषिकेश और रायपुर में चलाए जा रहे कोर्सों के लिए जारी किया जाएगा।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एम्स, नई दिल्ली में चुने गए उम्मीदवारों की पहली काउंसलिं 3 से 6 जुलाई 2017 के बीच आयोजित किया जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications