महंगाई डायन: रेस्टोरेंट में लगा पोस्टर, माफ करिए सलाद में प्याज नहीं दे सकते
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। प्याज की लगातार बढ़ती कीमतों ने उसे पहले ही आम आदमी की थाली से दूर कर दिया है लेकिन अब इसका असर रेस्टोरेंट में भी दिखने लगा है। जी हां कई रेस्टोरेंट में अब खाने का साथ प्याज मिलना लगभग बंद हो गया है। इसका एक ताजा उदाहरण गुजरात में देखने को मिला है।

उल्लेखनीय है कि कई राज्यों में प्याज की कीमतें 60 से 70 रुपये प्रति किलो हो गई हैं। जो रिपोर्ट्स आए हैं उनके मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि अक्टूबर के पहले प्याज की कीमतें कम नहीं होंगी। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी मोदी सरकार को एक बार फिर प्याज की कीमत को लेकर घेरने के फिराक में है। आपको बताते चलें कि अटल बिहारी वाजपेयी जब प्रधानमंत्री थे उस वक्त भी प्याज की बढ़ती कीमतों ने भारतीय जनता पार्टी की खूब किरकिरी करायी थी।












Click it and Unblock the Notifications