GOOD NEWS: अब आपकी स्किन से पैदा होंगे बच्चे
नयी दिल्ली। क्या आप कभी सोच सकते हैं कि आपकी हाथ-पैर की त्वचा से आपके बच्चे पैदा हो सकते है? शायद नहीं। लेकिन आपको बता दें कि बहुत ही जल्द ऐसा होने वाला है। बहुत ही जल्द आपके शरीर की त्वचा से बच्चे पैदा होंगे। चिकित्सा जगत जल्द ही इस दिशा में बड़ी सफलता हासिल करने जा रहा है।

स्टेम सेल में कई बीमारियों की खोज करने वाले अमेरिका के विश्वविख्यात डॉ. स्कैटेन गैराल्ड ने ये खोज पूरी कर ली है। आगरा में चल रही नेशनल कॉन्फ्रेंस आईकोग-2016 के अंतिम दिन डॉ. गैराल्ड ने दुनियाभर से आए डॉक्टरों को अपने इस खोज से रुबरु करवाया।
आपको बता दें कि डॉ. गैराल्ड स्कैटेन ने अब तक दुनिया को स्टेम सेल से कई रोगों का ईलाज की थेरेपी दी है। अब वो स्टेम सेल से स्पर्म बनाने पर रिसर्च कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिला और पुरुषों में फर्टिलिटी रेट लगातार गिरती जा रहा है। ऐसे में लोगों के बीच आईबीएफ का चलन बढ़ा है। ऐसे में जल्द ही स्टेम सेल थेरेपी दुनिया के लिए एक बेहतरीन तोहफा होगी।
डॉ गैराल्ड के मुताबिक पुरुष में स्पर्म काउंट पूरी तरह खत्म होने और फर्टिलिटी भी खत्म हो जाने की स्थिति में त्वचा से स्टेम सेल विकसित किए जाएंगे। जिससे उसी व्यक्ति का स्पर्म तैयार किया जाएगा। जिसे महिला पार्टनर की ओवरी में इंजेक्ट कर बच्चे का जन्म कराया जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications