Republic TV Exit Poll: दिल्ली में 'पांच साल फिर केजरीवाल', BJP का वोट शेयर बढ़ा

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को राजधानी में मतदान पूरा हो चुका है। इस बार के विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता का वह उत्साह नहीं देखने को मिला जो साल 2014 और 2015 के मतदान में देखने को मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार की शाम मतदान खत्म होने तक 57.87 फीसदी लोग ही वोट डालने पहुंचे। हालांकि वोटिंग समाप्त हो चुकी है और अब एग्जिट पोल भी आना शुरू हो गए हैं। 'रिपब्लिक टीवी - जन की बात' के एग्जिट पोल की मानें तो दिल्ली में एक बार फिर केजरीवाल सरकार की वापसी होने का अनुमान है।

दिल्ली में पांच साल फिर केजरीवाल का अनुमान

दिल्ली में पांच साल फिर केजरीवाल का अनुमान

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान को लेकर सामने आ रहे एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सीटों में बढ़त हासिल की है। 'रिपब्लिक टीवी - जन की बात' के एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर AAP को 48 से 61 सीटें मिलने का अनुमान है वहीं, बीजेपी 9 से 21 सीटों पर कब्जा कर सकती है। राजधानी में करीब 3 बार सत्ता में रही कांग्रेस भी इस बार खाता खोल सकती है।

हमें एक मौका मिलना चाहिए: गौतम गंभीर

हमें एक मौका मिलना चाहिए: गौतम गंभीर

शनिवार को मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जो भी वादा किया था उसे पूरा करने में विफल रहे हैं। भाजपा पिछले 20 साल से सत्ता में नहीं है और उसे काम करने का एक मौका मिलना चाहिए क्योंकि हम सच में दिल्ली के लिए काम करना चाहते हैं। बता दें कि आज दिल्ली की सभी 70 सीटों पर चुनाव समाप्त हो चुका है।

वोट डालने से पहले केजरीवाल ने किया था ये ट्वीट

वोट डालने से पहले केजरीवाल ने किया था ये ट्वीट

केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट में लिखा है कि, 'जब से मैंने एक टीवी चैनल पे हनुमान चालीसा पढ़ा है, भाजपा वाले लगातार मेरा मजाक उड़ा रहे हैं। कल मैं हनुमान मंदिर गया।आज भाजपा नेता कह रहे हैं कि मेरे जाने से मंदिर अशुद्ध हो गया। ये कैसी राजनीति है? भगवान तो सभी के हैं। भगवान सभी को आशीर्वाद दें, भाजपा वालों को भी।' अंत में उन्‍होंने लिखा, 'सबका भला हो।'

यह भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: जानिए कौन हैं दिल्ली की सबसे बुजुर्ग वोटर, 111 साल है उम्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+