दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: जानिए कौन हैं दिल्ली की सबसे बुजुर्ग वोटर, 111 साल है उम्र

दिल्ली चुनाव 2020: जानिए कौन हैं दिल्ली की सबसे बुजुर्ग वोटर, 111 साल है उम्र

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में मतदान खत्म हो गए हैं। लोगों की निगाहें अब चुनावी नतीजों पर टिकी है। दिल्ली के मतदाताओं ने अपना मत ईवीएम मशीन में कैद कर दिया। इस दौरान दिल्ली की सबसे बुजुर्ग वोटर ने भी अपना मत डाला। दिल्ली की सबसे उम्रदराज वोटर 111 साल की कालीतारा मंडल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 1908 में जन्मीं कालीतारा दिल्ली की सबसे बुजुर्ग वोटर हैं।

 Delhi Assembly elections 2020: The Oldest Voter cast her vote, Know about her

कालीतारा का जन्म बंग्लादेश में हुआ। उन्होंने 1947 का देश के विभाजन का दर्द भी सहा। राजधानी दिल्ली में अपने मकान में रहने से पहले वो दो बार शरणार्थियों का जीवन बिता चुकी है। कालीतारा मंडल का शरीर भले कमजोर हो गया, लेकिन लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य को निभाने से वो पीछे नहीं हटती। उन्होंने कहा कि वो चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करती हैं। उन्होंने कहा कि मैंने बैलेट पेपर से लेकर ईवीएम मशीन तक में वोट डाला है।

दिल्ली के सीआर पार्क में रहने वाली कालीतारा बंगाली परिवार से आती हैं। बंग्लादेश का विभाजन होने के बाद उनका परिवार दिल्ली में बस गया। उनकी 4 पीढ़ियों में वो सबसे उम्रदराज हैं। उनकी चौथी पीढ़ी में उनका परपौता 9 महीने का है। वहीं उनके परिवार में बेटे-बहू, बेटियां, पोते-पोती सब हैं। कालीतारा कहती हैं कि वो मतदान देने के बाद खुद को उत्साहित महसूस करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+