Republic Day 2026: 77वां या 78वां गणतंत्र दिवस? हर साल क्यों होता है कन्फ्यूजन, इतिहास में छिपा है जवाब
Republic Day 2026: भारत जब साल 2026 में अपना गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है, तो लोगों के मन में एक सवाल बार-बार उठ रहा है कि आखिर इस बार गणतंत्र दिवस को 77वां गणतंत्र दिवस क्यों कहा जा रहा है, जबकि कई लोग इसे 78वां मान रहे हैं।
यह भ्रम हर साल देखने को मिलता है, लेकिन अगर गणना का सही तरीका समझ लिया जाए तो इसकी वजह बिल्कुल साफ हो जाती है। आइए इस क्फ्यूजन को दूर करते हैं और समझते हैं इसका पूरा गणित...

77th Republic Day: क्यों है 2026 भारत का 77वां गणतंत्र दिवस?
भारत आधिकारिक तौर पर 26 जनवरी 1950 को एक गणराज्य बना था। इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ और ब्रिटिश शासन काल के Government of India Act, 1935 की जगह देश को उसका अपना संविधान मिला। इसी ऐतिहासिक दिन से भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य बना। महत्वपूर्ण बात यह है कि 26 जनवरी 1950 को ही पहला गणतंत्र दिवस मनाया गया था। यानी गिनती उसी साल से शुरू हुई, न कि अगले साल से।
गणना को अगर सरल शब्दों में समझें तो-
- 26 जनवरी 1950 → पहला गणतंत्र दिवस
- 26 जनवरी 1951 → दूसरा गणतंत्र दिवस
- 26 जनवरी 1952 → तीसरा गणतंत्र दिवस
- 26 जनवरी 2025 → 76वां गणतंत्र दिवस
- 26 जनवरी 2026 → 77वां गणतंत्र दिवस
यही वजह है कि साल 2026 में भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, न कि 78वां।
Republic Day Confusion: कहां से पैदा होती है कन्फ्यूजन?
अक्सर लोग सालों की संख्या गिनने लगते हैं, जबकि सही तरीका है आयोजन की संख्या गिनना। यही वजह है कि भ्रम पैदा होता है। ठीक इसी तरह, 15 अगस्त 1947 को पहला स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था, और उसी आधार पर हर साल स्वतंत्रता दिवस की गिनती होती है।
गणतंत्र दिवस परेड 2026 कहां होगी?
हर साल की तरह गणतंत्र दिवस परेड 2026 भी नई दिल्ली के कर्तव्य पथ (Kartavya Path) पर आयोजित की जाएगी। यह परेड भारत की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक झांकियों और लोकतांत्रिक विरासत का भव्य प्रदर्शन होती है, जिसे देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया देखती है।
परेड में देश-विदेश के विशिष्ट अतिथि, सशस्त्र बल, सांस्कृतिक दल और छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। साल 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस कहना पूरी तरह सही है, क्योंकि भारत ने 1950 में ही पहला गणतंत्र दिवस मना लिया था। यह दिन न केवल इतिहास की याद दिलाता है, बल्कि भारत के संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता को भी सशक्त रूप से सामने रखता है।












Click it and Unblock the Notifications