Republic Day Parade 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की परेड देख हिल जाएगा पाकिस्तान! क्या-क्या होगा नया?

Republic Day Parade 2026: इस साल 26 जनवरी 2026 की परेड सिर्फ एक सैन्य प्रदर्शन नहीं, बल्कि बदलते भारत के शौर्य की नई इबारत होने वाली है। इस बार कर्तव्य पथ पर जब हिंदुस्तान की गर्जना होगी, तो नजारा बिल्कुल बदला हुआ दिखेगा- युद्ध के मैदान वाली नई फॉर्मेशन से लेकर आतंकी ठिकानों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद की पहली सैन्य धमक तक। इस बार की परेड में बहुत कुछ अलग होने वाला है।

आखिर इस साल ऐसा क्या खास है जो दुनिया की नजरें भारत पर टिकी हैं? चलिए जानते हैं उन बड़े बदलावों और रोमांचक हाइलाइट्स के बारे में, जो इस गणतंत्र दिवस को अब तक का सबसे यादगार जश्न बनाने जा रहे हैं।

republic day parade 2026

Republic Day Parade 2026: पहली बार युद्ध जैसा रोमांच

इस साल परेड का पूरा स्वरूप बदल दिया गया है। इतिहास में पहली बार भारतीय सेना 'फेज्ड बैटल एरे' फॉर्मेशन में दिखाई देगी। इसका मतलब है कि सैन्य दस्ते अब साधारण परेड की जगह ठीक वैसे ही आगे बढ़ेंगे, जैसे वे असली युद्ध (Battlefield) में ऑपरेशन शुरू करते हैं। पहले टोही दस्ता, फिर रसद और उसके बाद पूरी तरह युद्ध गियर में जवान-यह बदलाव दर्शकों के लिए रोमांच को कई गुना बढ़ा देगा।

Republic Day Parade 2026: 'भैरव' बटालियन की पहली गर्जना

परेड में इस साल सबसे ज्यादा चर्चा 'भैरव' लाइट कमांडो बटालियन की होगी। हाल ही में गठित यह घातक बटालियन पहली बार गणतंत्र दिवस पर दुनिया के सामने अपनी ताकत का परिचय देगी। इन्फैंट्री और स्पेशल फोर्सेज के बीच के अंतर को पाटने वाली यह यूनिट भारत के आधुनिक सैन्य ढांचे की नई रीढ़ मानी जा रही है।

Republic Day Parade 2026: पुरुष टुकड़ी की कमान अब महिला के हाथ

इस साल की परेड में जम्मू-कश्मीर की 26 वर्षीय जांबाज अधिकारी असिस्टेंट कमांडेंट सिमरन बाला इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह गणतंत्र दिवस के इतिहास में पहली बार होगा जब कोई महिला अधिकारी कर्तव्य पथ पर CRPF की 140 से अधिक जवानों वाली पूरी पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व (Command) करेगी। सिमरन बाला की यह उपलब्धि न केवल लैंगिक समानता (Gender Equality) का बड़ा संदेश है, बल्कि यह 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद बदली हुई आक्रामक और सशक्त भारतीय सेना की उस नई तस्वीर को भी पेश करती है, जहां नेतृत्व काबिलियत के दम पर तय होता है।

भारतीय गणतंत्र दिवस 2026 'ऑपरेशन सिंदूर' का सैन्य गौरव

पिछले साल अप्रैल में पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए सटीक सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इस सफल ऑपरेशन के बाद यह पहली गणतंत्र दिवस परेड है, जिसमें देश की सैन्य ताकत को नए आत्मविश्वास और आक्रामक तेवरों के साथ दिखाया जाएगा।

वंदे मातरम (Vande Mataram) के 150 साल और अनोखी थीम

इस साल की परेड राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के जश्न को समर्पित है। कर्तव्य पथ पर आपको बंकिम चंद्र चटर्जी की रचनाओं और पुरानी कलाकृतियों की झलक देखने को मिलेगी। वहीं, मुख्य अतिथियों के रूप में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा की उपस्थिति इस आयोजन को वैश्विक मंच पर और भी महत्वपूर्ण बना देगी।

Republic Day Parade 2026: नदियों के नाम पर दर्शक दीर्घा

एक बड़े सांस्कृतिक बदलाव के तहत इस बार परेड से 'VVIP' जैसेLabels हटा दिए गए हैं। अब दर्शक दीर्घाओं के नाम गंगा, सिंधु, कावेरी और यमुना जैसी भारत की पवित्र नदियों के नाम पर रखे गए हैं। यह पहल गणतंत्र दिवस के असली अर्थ यानी 'जनता का उत्सव' को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर स्वदेशी शक्तिबाण मिसाइल का दिखेगा जलबा

मैकेनाइज्ड कॉलम में इस बार 'रोबोटिक खच्चर' (Robotic Mules) और स्वदेशी शक्तिबाण मिसाइल सिस्टम आकर्षण का केंद्र होंगे। आसमान में राफेल, सुखोई-30 और अपाचे हेलीकॉप्टर्स 'बैटल एरे' फॉर्मेशन में फ्लाईपास्ट करेंगे, जो भारतीय वायुसेना की अजेय शक्ति का प्रदर्शन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+