15 आतंकवादियों के निशाने पर गणतंत्र दिवस

terrorist
नयी दिल्ली। 26 जनवरी और लोकसभा चुनाव आतंकवादियों के निशाने पर हैं। इंडियन मुजाहिदीन के 15 आतंकवादी गणतंत्र दिवस के मौके पर देस का माहौल बिगाड़ सकते है। ये खुलासा नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी यानी कि एनआईए की एक रिपोर्ट से हुआ है। एनआईए ने अपनी रिपोर्ट में आईएम के उन 15 आतंकवादियों के नाम भी जारी किए है जो गणतंत्र दिवस और लोकसभा चुनाव के दौरान देश का माहौल बिगाड़ सकते हैं। उन्होंने इस बावत यूपी पुलिस और एटीएस को अलर्ट किया है।

खुफिया विभाग के सूत्रों के मुताबिक खूफिया विभाग एनआईए को ऐसे 15 आतंकियों की सूचना मिला है जो देश का माहौल बिगाड़ने का ताक में है। विभाग ने इन आतंकवादियों की लिस्ट और फोटोग्राफ को डीजीपी मुख्यालय से सभी जिलों को भेज दी है। खूफिया विभाग की जानकारी के बाद गाजियाबाद पुलिस आतंकियों के बैनर और पोस्टर तैयार करा रही है। ये आतंकी दो से लेकर 10 लाख रुपये तक के इनामी हैं।

दरअसल पुलिस को ये हिदायत दी गई है कि वो इन आतंकियों के बैनर और पोस्टर बनवाकर उन्हें थानों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाए ताकि लोगों को इन आतंकवादियों से सावधान किया जा सके। इसके साथ ही पुलिस की योजना है कि ऐसा करने से उन्हें इन्हें पकड़ने में भी सहायता मिलेगी। क्योंकि अगर ये प्रदेश में कहीं छिपे हों तो उनके बारे में लोगों से सूचना मिलने में आसानी हो। उत्तर प्रदेश के अलावा दूसरे प्रदेशों की पुलिस को भी इन 15 आतंकवादियों की लिस्ट और फोटोग्राफ भेजे गए हैं। ये पहला मौका है जब जब आतंकियों के फोटोग्राफ सार्वजनिक किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+