Republic Day 2021: राजपथ परेड में वायुसेना ने दिखाई ताकत, पहली लड़ाकू पायलट भावना कांत ने दी सलामी
Republic Day Parade: नई दिल्ली। राजपथ पर निकली गणतंत्र दिवस की परेड इस बार कई मायनों में खास रही है। इस बार जहां पहली बार राफेल विमानों ने उड़ान भरी वहीं पहली बार भारत की महिला लड़ाकू विमान पायलट ने सलामी दी।
Recommended Video
Republic Day 2021:गणतंत्र दिवस पर दिखा Rafale और Atmanirbhar Bharat का अद्भुत समागम | वनइंडिया हिंदी

गणतंत्र दिवस पर इस बार वायु सेना की झांकी निकाली गई। झांकी में वायुसेना के हेलीकॉप्टर और विमान के साथ ही रडार रोहिणी के प्रतिरूप रखे हुए थे। झांकी के दोनों तरफ वायुसेना के अफसर तैनात दिखाया गया। झांकी में देश की पहली बार देश की महिला लड़ाकू पायलट भावना कांत ने सलामी दी।
भावना कांत तीसरी महिला हैं जिन्हें फाइटर लड़ाकू विमान उड़ाने के लिए वायु सेना में कमीशन किया गया है। वहीं गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाली वह देश की पहली लड़ाकू महिला पायलट बन गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications