Republic Day 2025 Parade: गणतंत्र दिवस परेड कहां और कैसे देखें ऑनलाइन लाइव, टाइमिंग, रूट, जानिए हर एक डिटेल
Republic Day 2025 Parade Timing: आज (26 जनवरी) गणतंत्र दिवस के गौरव और उत्साह का जश्न मनाने के लिए पूरा देश एक साथ है। भारत आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दिल्ली में कर्त्तव्य पथ पर भारत की ताकत और एकता को प्रदर्शित करने वाली आज भव्य परेड होगी। गणतंत्र दिवस परेड का इतंजार हर देशवासियों को पूरे साल होता है।
परेड में भारतीय सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां शामिल होंगी, जिसमें कुल 18 मार्चिंग यूनिट, 15 बैंड और 31 झांकियां शामिल होंगी। कर्त्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10.30 बजे शुरू होगी और इसमें झांकियों और मार्चिंग टुकड़ियों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता और सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा।

Republic Day 2025 Parade route: गणतंत्र दिवस परेड 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग से होते हुए लाल किले पर खत्म होगी।
ऐसे में आइए जानें गणतंत्र दिवस परेड आप घर बैठे कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं? (Republic Day 2025 Parade where to watch)
अगर आप दिल्ली में नहीं हैं या आपको 26 जनवरी की परेड समारोह के लिए टिकट खरीदने का मौका नहीं मिला है, तो आप इसे अपने प्रियजनों के साथ अपने घर पर ही देख सकते हैं।
आप 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड को दूरदर्शन चैनल या उनके YouTube चैनल पर देख सकते हैं। आप इसे ऑल इंडिया रेडियो के YouTube चैनल पर भी देख सकते हैं।
सरकारी वेबसाइट और YouTube चैनल भी लाइव स्ट्रीम होस्ट करेंगे, जिससे देखने का एक सहज अनुभव मिलेगा। इसके अलावा, आप पूरे भारत में किसी भी चैनल पर परेड को लाइव देख सकते हैं।
DD News पर गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए इस लिंक पर जाएं
https://www.youtube.com/watch?v=_5z4iBEomVo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अधिकारिक YouTube चैनल पर गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए इस लिंक पर जाएं
https://www.youtube.com/watch?v=rnBtl2GqH58












Click it and Unblock the Notifications