भारत के गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगा इंडोनेशिया का सैन्य बैंड, जानें आखिर क्या है संस्कृत से कनेक्शन
Republic Day 2025: भारत आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 76वें गणतंत्र दिवस परेड में इस बार इंडोनेशिया का सैन्य अकादमी का सैन्य बैंड कांका लोकानंता भी कर्तव्य पथ पर नजर आएगा। इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब इंडोनेशिया का सैन्य कंटीजेंट और बैंड किसी विदेश की धरती होने वाली परेड का हिस्सा बनेगा।
खबर के मुताबिक, कर्तव्य पथ पर परेड के लिए उतरने वाले इस इंडोनेशियाई कंटीजेंट में राष्ट्रीय सशस्त्र बलों और और सैन्य अकादमी के बैंड सैन्य कर्मी शामिल हैं। ऐसा बता जा रहा है कि परेड में हिस्सा लेने वाले मार्चिंग कंटीजन्ट में 152 सदस्य होंगे, जबकि सैन्य बैंड में 190 शामिल सदस्य होंगे।

इंडोनेशिया का यह सैन्य बैंड अनुशासन और गौरवशाली सैन्य परंपरा का प्रतीक है। इतना ही नहीं, 'कांका लोकानंता' नाम का संस्कृत से गहरा नाता है। दरअसल,'कंका लोकानंता' नाम संस्कृत से लिया गया है, जिसमें 'कंका' का अर्थ तुरही और 'लोकानंता' का अर्थ स्वर्गीय ध्वनि है। उनके सामंजस्यपूर्ण प्रदर्शन कैडेटों के अनुशासन, टीमवर्क और जिम्मेदारी को दर्शाते हैं।
सैन्य बैंड में कई वाद्ययंत्र शामिल
खबर के मुताबिक, बैंड में स्नेयर ड्रम, टेनर ड्रम, बास ड्रम, बैलेरा, ट्रॉम्बोन, ट्रम्पेट और बांसुरी जैसे विभिन्न वाद्ययंत्र शामिल हैं। ये वाद्ययंत्र न केवल औपचारिक उद्देश्यों के लिए हैं, बल्कि अकादमी की उत्कृष्टता को सार्वजनिक रूप से भी उजागर करते हैं। मार्चिंग दल और जेंडरंग सुलिंग कंका लोकानंता दोनों ही इंडोनेशिया की राष्ट्रीय एकता और सैन्य शक्ति के प्रतीक हैं।
इंडोनेशियाई राष्ट्रीय सशस्त्र बल मार्चिंग टुकड़ी
इंडोनेशियाई राष्ट्रीय सशस्त्र बल (TNI) के मार्चिंग दस्ते में TNI की सभी शाखाओं के 152 कर्मी शामिल हैं। परेड के दौरान वे अपने सम्मान गार्ड की वर्दी में एकता और शौर्य का अद्भुत प्रदर्शन कर रही है। ये कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस और TNI की सालगिरह जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर आयोजित किए जाते हैं, जो राष्ट्रीय गौरव और पहचान को जागृत करते हैं।
यह मार्चिंग टुकड़ी इंडोनेशिया की अखंडता और एकता का प्रतीक है। इसमें सेना, नौसेना और वायु सेना के कर्मी शामिल हैं जो एक साथ मार्च करते हैं। उनका मार्च 'भिनिका तुंगगल इका' या विविधता में एकता का प्रतिनिधित्व करता है, जहां सांस्कृतिक, जातीय और धार्मिक मतभेद इंडोनेशिया की अखंडता का प्रतीक है।
ये भी पढ़ें: Republic Day 2025: PM मोदी ने गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं, जानिए देशवासियों को क्या दिया खास संदेश












Click it and Unblock the Notifications