Republic Day 2021: पीएम मोदी ने इस बार पहनी खास पगड़ी, देखिए 7 साल की 7 अलग-अलग तस्वीरें

Republic Day 2021 PM Modi Turban: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार गणतंत्र दिवस पर खास पगड़ी पहनते रहे हैं। हर बार गणतंत्र दिवस लोगों की नजर इस बात पर भी रहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार कौन सी पगड़ी पहन रखी है। प्रधानमंत्री ने इस बार भी गणतंत्र दिवस पर पगड़ी पहनने की परम्परा कायम रखी है और इस बार प्रधानमंत्री की पगड़ी पिछली बार की पगड़ियों से कुछ खास है।

जामनगर राजघराने की पगड़ी

जामनगर राजघराने की पगड़ी

इस बार प्रधानमंत्री ने ग्रे जैकेट के साथ चमकीले लाल रंग की पगड़ी पहनी है। ये पगड़ी प्रधानमंत्री को गुजरात के जामनगर से आई खास पगड़ी पहनी है। इस पगड़ी को जामनगर के शाही परिवार ने प्रधानमंत्री को भेंट की है। जामनगर राजघराने से प्रधानमंत्री को गिफ्ट की जाने वाली ये इस तरह की पहली पगड़ी है।

आइए एक नजर डालते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले गणतंत्र दिवस पर किस-किस तरह की पगड़ी पहनी है।

Recommended Video

    Republic Day 2021: राजपथ पर 'गणतंत्र का जश्न',PM Narendra Modi नजर आए खास पगड़ी में | वनइंडिया हिंदी
    गणतंत्र दिवस 2020

    गणतंत्र दिवस 2020

    पिछले साल यानि 2020 में 26 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवा बंधेज पगड़ी पहनी थी। प्रधानमंत्री ने गहरे काले रंग की जैकेट पहन रखी थी।

    गणतंत्र दिवस 2019

    गणतंत्र दिवस 2019

    2019 में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीले रंग का साफा बांधा था जिसका पीछे लटकने वाला हिस्सा लाल रंग का था। इसके साथ ही उन्होंने अपना ट्रेडमार्क बंद गले की स्लीवलेस जैकेट पहन रखी थी।

    गणतंत्र दिवस 2018

    गणतंत्र दिवस 2018

    2018 में प्रधानमंत्री ने रंग बिरंगा साफा पहन रखा था। इसके साथ पीएम ने बंद गले का क्रीम कलर का कुर्ता और काली जैकेट पहन रखी थी।

    गणतंत्र दिवस 2017

    गणतंत्र दिवस 2017

    2017 में प्रधानंत्री ने खास पगड़ी पहन रखी थी। इस बार प्रधानमंत्री की पगड़ी का रंग पिंक था। इस पर सिल्वर कलर की क्रॉस लाइन बनी हुई थी। इसके साथ छोटे सफेद खानों के साथ काली जैकेट पहनी थी।

    गणतंत्र दिवस 2016

    गणतंत्र दिवस 2016

    2016 में प्रधानमंत्री ने पीले रंग की पगड़ी पहन रखी थी। खास बात ये थी कि प्रधानमंत्री ने स्लीवलेस जैकेट की जगह इस बार बंद गले का सूट पहन रखा था।

    गणतंत्र दिवस 2015

    गणतंत्र दिवस 2015

    प्रधानमंत्री के रूप में अपने पहले गणतंत्र दिवस पर उन्होंने पीकॉक स्टाइल की रंग बिरंगी पगड़ी पहनी थी जिसका ऊपरी हिस्सा बंधानी रंग का था। इसके साथ प्रधानमंत्री ने ब्लैक सूट पहना था। 2015 में गणतंत्र दिवस पर अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य अतिथि थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+