Republic day 2021: 26 जनवरी को अटारी बॉर्डर पर नहीं होगी भारत-पाक की संयुक्त परेड, ये है वजह
Republic day 2021: इस साल भारत-पाक के बीच नहीं होगी संयुक्त परेड
नई दिल्ली। इस साल गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर 26 जनवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच अटारी बॉर्डर पर संयुक्त परेड (बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी) नहीं होगी। बीएसएफ के सीनियर अधिकारियों ने बताया है कि कोरोना वायरस महामारी चलते इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर अटारी-वाघा बॉर्डर पर हर साल होने वाली बीटिंग रिट्रीट नहीं की जाएगी।

बीएसएफ की ओर से सोमवार को जानकारी दी गई है कि कोरोना महामारी के चलते जारी प्रतिबंधों के मद्देनजर आम लोगों को 26 जनवरी पर बॉर्डर पर आने की अनुमति नहीं होगी। ज्वाइंट और कॉर्डिनेटिड परेड भी नहीं की जाएगी। भारत की ओर से झंडा फहराने का जिस तरह का कार्यक्रम रोजाना होता है, वही किया जाएगा। बता दें कि कोरोना के मामले आने के बाद बीते साल 7 मार्च से ही अटारी-वाघा पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी बंद है।
Recommended Video
बीते साल गणतंत्र दिवस के मौके पर अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन हुआ था लेकिन उसके बाद 15 अगस्त को अटारी स्थित जॉइंट चेक पोस्ट पर होने वाला जश्न-ए-आजादी कार्यक्रम बिना दर्शकों के हुजूम के हुआ। बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी तो 15 अगस्त को हुई थी लेकिन इसमें आम लोगों के आने पर पाबंदी थी।
1959 में शुरू हुई थी रिट्रीट सेरेमनी
बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी की शुरुआत1959 में शुरू की गई थी, तब से कुछ मौकों को छोड़कर ये लगातार जारी है। इसमें भारत से बीएसएफ के जवान और पाकिस्तान की ओर से पाक रेंजर्स शामिल होते हैं। दोनों देशों के हजारों लोग इसे देखने को पहुंचते हैं। 1959 में शुरू होने के बाद 1965 में भारत और पाक के बीच युद्ध के दौरान रिट्रीट सेरेमनी को पहली बार रद्द किया गया। इसके बाद 1971 में भारत-पाक की जंग के दौरान बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी रद्द की गई। 2014 वाघा बॉर्डर पर हुए आत्मघाती हमले के बाद रिट्रीट सेरेमनी रद्द की गई। सितंबर 2016 में भी रिट्रीट सेरेमनी रद्द की गई। इसके बाद मार्च 2020 में कोरोना वायरस के चलते सेरेमनी बंद कर दी गई, जो अभी तक बंद है।
राजधानी की परेड पर भी कोरोना का असर
कोरोना के चलते इस बार 26 जनवरी को राजधानी दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में भी कई बदलाव हुए हैं। इस बार परेड विजय चौक से शुरू होकर नेशनल स्टेडियम तक ही जाएगी जबकि पहले रिपब्लिक डे परेड राजपथ से शुरू होकर लाल किले तक जाती थी। जहां हर साल रिपब्लिक डे परेड देखने 1 लाख 15 हजार लोग मौजूद रहते थे वहीं इस बार 25 हजार लोग ही मौजूद रहेंगे।
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव -
Himanta Biswa Sarma Net Worth: ₹64 लाख बढ़ी CM की संपत्ति, कौन हैं पत्नी रिनिकी, दोनों में कौन ज्यादा अमीर? -
LPG Crisis: 5 साल तक गैस और तेल की रहेगी किल्लत! दुनिया की सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी के CEO के दावे से हड़कंप -
Dhurandhar-2 में 'अतीक अहमद' बनने वाले Salim Siddiqui कौन? कितनी ली फीस? UP माफिया का खुला PAK काला चिट्ठा!












Click it and Unblock the Notifications