Rubio Delhi Visit: 'भारत की कीमत पर', पाकिस्तान-अमेरिकी संबंध पर रुबियो ने भारत को दिया खास संदेश

Marco Rubio Delhi Visit: भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने साफ कर दिया कि United States के पाकिस्तान के साथ रिश्ते, भारत के साथ उसकी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की कीमत पर नहीं हैं। दिल्ली में विदेश मंत्री S. Jaishankar के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में रुबियो ने कहा कि दुनिया के कई देशों के साथ अमेरिका टैक्टिकल लेवल पर काम करता है, लेकिन भारत उसके सबसे अहम रणनीतिक साझेदारों में शामिल है।

उन्होंने भारत-अमेरिका रिश्तों को मजबूत और लगातार आगे बढ़ता हुआ बताया। साथ ही ट्रेड डील और ग्लोबल मुद्दों पर दोनों देशों की बढ़ती साझेदारी का भी जिक्र किया।

Marco Rubio Delhi Visit

Rubio on Pakistan and India: पाकिस्तान पर सवाल, लेकिन भारत को दिया खास संदेश

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पाकिस्तान और आतंकवादी संगठनों को कथित सैन्य समर्थन को लेकर सवाल पूछा गया तो रुबियो ने सीधे आरोपों पर बात करने से बचते हुए बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका दुनिया के कई देशों के साथ अलग-अलग स्तर पर काम करता है और यह सामान्य कूटनीतिक प्रक्रिया है। लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि किसी भी देश के साथ रिश्ते भारत के साथ अमेरिका की साझेदारी को कमजोर नहीं कर सकते। इस बयान को भारत के लिए एक मजबूत कूटनीतिक संकेत माना जा रहा है।

'भारत हमारे सबसे जरूरी पार्टनर्स में से एक'

Marco Rubio ने कहा कि भारत सिर्फ एक सहयोगी देश नहीं बल्कि अमेरिका के सबसे अहम स्ट्रेटेजिक पार्टनर्स में से एक है। उनके मुताबिक दोनों देशों के हित कई बड़े वैश्विक मुद्दों पर एक जैसे हैं और इसी वजह से दोनों साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने रक्षा, टेक्नोलॉजी, व्यापार और इंडो-पैसिफिक जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका की साझेदारी आने वाले समय में और मजबूत होगी।

ये भी पढे़ं: America First Visa Scheduling Tool क्या है? अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारतीय को दिया 'रिटर्न गिफ्ट'

Marco Rubio Press Conference: रिश्तों में 'रीसेट' की जरूरत नहीं

रूबियो ने इस बात को भी खारिज कर दिया कि भारत और अमेरिका के रिश्तों को दोबारा "रीसेट" करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध पहले से मजबूत हैं और उनमें किसी तरह की ठंडक नहीं आई है। उनके मुताबिक पिछले कुछ सालों में दोनों देशों के बीच भरोसा बढ़ा है और अब साझेदारी पहले से ज्यादा गहरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में यह संबंध और तेज़ी से आगे बढ़ेंगे।

ये भी पढे़ं: भारत से भिड़ना ठीक नहीं, Trump को हुआ गलती का एहसास, सीक्रेट मिशन के साथ रुबियो को Delhi भेजा?

ट्रेड डील को लेकर भी जताई उम्मीद

अमेरिकी विदेश मंत्री ने लंबे समय से अटकी हुई बाइलेटरल ट्रेड एग्रीमेंट यानी BTA पर भी सकारात्मक संकेत दिए। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन को उम्मीद है कि यह समझौता जल्द पूरा हो जाएगा। रुबियो के मुताबिक व्यापार और निवेश के क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश सिर्फ रणनीतिक नहीं बल्कि आर्थिक साझेदारी को भी तेजी से मजबूत कर रहे हैं। यही वजह है कि दोनों देशों के रिश्ते लगातार नई ऊंचाई पर पहुंच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+